समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन को लेकर दोस्त बलराज ने बता दिया सच

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। एक वीडियो सामने आया है जिससे फैंस को बड़ा हिंट मिला है दूसरे सीजन की रिलीज डेट को लेकर।

समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन को लेकर दोस्त बलराज ने बता दिया सच

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट ने साल 2025 में काफी धमाल मचाया था, लेकिन उसी साल शो विवाद में भी फंस गया था जब एक एपिसोड को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि ना सिर्फ शो बंद हुआ, उस एपिसोड को भी हटाया गया और समय रैना समेत रणवीर इलाहाबादिया पर भी एफआईआर दर्ज हो गई थी। अब समय शो के दूसरे सीजन को लेकर आ रहे हैं। पहले सबको लगा 9 मई को दूसरा सीजन आ रहा है। लेकिन अब समय के दोस्त बलराज ने क्लीयर किया है।

बलराज ने कहा कि उन्होंने जो 9 मई की डेट बताई थी वो एक ब्रांड को लेकर थी। समय के शो को लेकर नहीं।

कुछ दिनों पहले समय ने खुद कन्फर्म किया था कि शो का दूसरा सीजन आएगा।

दरअसल, समय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आस्क मी क्वेशन सेशन रखा और इस दौरान जब उनसे दूसरे सीजन को लेकर पूछा गया कि कब आएगा तो वह बोलते हैं कि मैं इस ब्रेक को काफी एंजॉय कर रहा हूं। इसके बाद मैं प्लान करता हूं।

बलराज ने क्या दिया हिंट

समय के इस क्वेशन के बाद बलराज का एक वीडियो वायरल हो रहा था कि जिसमें वह दूसरे सीजन को लेकर हिंट दे रहे हैं। उनके हिंट के मुताबिक दूसरा सीजन 9 मई के आएगा।

बलराज कहते हैं, ‘सच बताऊं तो मैं बहुत शुक्रगुजार फील कर रहा हूं। मैं काफी खुश हूं कि अब सब अपनी जगह पर बैठ रहा है। सब सही जा रहा है फाइनली। अब बस मैं 9 मई के लिए रुक रहा हूं, दूसरा सीजन ड्रॉप होगा और फिर उसके बाद दुनिया भाई जो..।’ लेकिन अब कन्फर्म हो गया कि 9 मई को शो नहीं आ रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद समय के फैंस क्रेजी हो गए हैं और अब बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

द लेटेंट शो कॉन्ट्रोवर्सी

द लेटेंट शो की बात करें तो इसके एक एपिसोड को लेकर तब काफी बवाल हुआ जब रणवीर इलाहाबादिया इसमें आए थे। रणवीर के साथ इसमें आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखिजा में थे। इस दौरान रणवीर ने पैरेंट्स को लेकर एक ऐसा सवाल पूछा जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। वहीं तीनों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुए। रणवीर ने इसके बाद सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी।

इसके बाद मार्च में कोर्ट ने रणवीर को उनके पॉडकास्ट वापस शुरू करने को कहा। अपूर्वा ने भी फिर यूट्यूब पर वापसी की और कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।