Video: लेटेंट में आई कैंसर मरीज, समय रैना ने दीपक कलाल से छीना माइक, नीट पेपर लीक पर कसा तंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना ने पैनल पर बैठे दीपक कलाल का माइक छीन लिया। क्यों? आइए आपको बताते हैं कि पूरे एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

india's got latent
इंडियाज गॉट लेटेंट का लेटेस्ट एपिसोड

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में दीपक कलाल, रवि गुप्ता, अगुल स्टेनली और बलराज घई पैनल पर बैठे थे। तभी स्टेज पर कैंसर मरीज कार्तिका आईं। परफॉर्म करने के बाद जब कार्तिका अपने कैंसर के बारे में बात कर रही थीं तभी समय ने दीपक कलाल से उनका माइक छीन लिया।

समय रैना ने दीपक कलाल को क्यों रोका?

समय, कार्तिका का फॉर्म पढ़ रहे थे और फॉर्म में लिखा था, ‘मेरे बाल ही मेरी पूरी पर्सनैलिटी हैं।’ जब उन्होंने उनसे इसके बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘हां? मतलब कुछ वक्त पहले मेरे बाल इतने लंबे हुआ करते थे।’ फिर समय ने पूछा, ‘अगर आपको बुरा न लगे, तो क्या आप बता सकती हैं कि आपके बालों को क्या हुआ?’ कार्तिका ने जवाब दिया, ‘मुझे कैंसर डायग्नोस हुआ है।’ समय ने कहा, ‘ओह नो!’ और फिर उन्होंने दीपक कलाल से उनका माइक छीन लिया, उन्हें डर था कि कहीं दीपक इस सिचुएशन पर कुछ गलत न कह दें।

कैसी हैं कार्तिका?

फिर बलराज घई ने कार्तिका से पूछा, ‘तो आपको अभी भी कैंसर है?’ कार्तिका बोलीं, ‘हां, मेरा ट्रीटमेंट चल रहा है।’ समय ने उनसे उनके ट्रीटमेंट के बारे में पूछा। कार्तिका ने कहा, ‘अभी मेरा बस रेडिएशन खत्म हुआ है, मेरी इम्यूनोथेरेपी चल रही है, तो अभी मैं एंड पर हूं।’ समय ने मजाक में पूछा, ‘एंड पर हूं? आप ठीक हो न?’ कार्तिका हंसी और बोलीं, ‘हां, ठीक हूं। वो एंड नहीं!’ फिर समय ने उनसे पूछा, ‘आपको कौन सा कैंसर हुआ?’ कार्तिका ने जवाब दिया, ‘ब्रेस्ट कैंसर।’

फिर छीना दीपक कलाल का माइक

समय ने कहा, ‘ओह, यह बहुत दुख की बात है, यार। मुझे बहुत खुशी है कि आप ठीक हो रहे हो, यार। एक बार जोरदार तालियां हो जाएं इनके लिए।’ फिर उन्होंने जल्दी से दीपक कलाल से उनका माइक छीन लिया।

नीट पेपर लीक पर क्या बोले समय?

फिर कार्तिका ने बताया कि सबसे पहले उन्हें उनके शरीर में एक छोटी-सी गांठ दिखी थी। गांठ में दर्द नहीं था तो उन्होंने सोचा कुछ नहीं है। लेकिन फिर भी वह अगले दिन डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने कहा, ‘कुछ नहीं है, जाओ घर, कुछ नहीं है।’ फिर कार्तिका ने डॉक्टर से सीधे-सीधे पूछा, ‘क्या यह कैंसर हो सकता है?’ डॉक्टर ने कहा, ‘हा हा हा, कैंसर? आपको, आप 26 साल की हो… नहीं हो सकता।’ इसके बाद समय ने NEET पेपर लीक पर तंज कसते हुए कहा, ’इसलिए बोलते हैं दोस्तों, NEET के पेपर लीक मत होने दो यार।'

समय रैना की डेटिंग की खबरें

इन सबके बीच, समय रैना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह अफवाह चल रही है कि समय कॉमेडियन शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं। वहीं कुृछ लोग उनका नाम 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जोड़ रहे हैं। एक रेडिट पोस्ट के मुताबिक, समय रैना और मेधा शंकर इस समय स्विट्जरलैंड में साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजलेटेंट में आई कैंसर मरीज, समय ने दीपक कलाल से छीना माइक, नीट पेपर लीक पर कसा तंज