जब समय रैना की अटक गईं सांसें, कंटेस्टेंट ने दिया जोर का झटका, लगा फिर हो जाएगा कांड!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

समय रैना यूं तो हर कंटेस्टेंट को अपने सवालों और जवाबों से लाजवाब करते रहते हैं, लेकिन हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि समय ही सकते में आ गए।

Samay Raina
जब कंटेस्टेंट ने कर दी समय रैना की हालत खराब।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' का हालिया एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कौस्तुभ अग्रवाल, भुवन बाम और मुकेश छाबड़ा जैसे सेलेब्रिटीज से सजा पैनल और एपिसोड में आए एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने शो में चार चांद लगा दिए। समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर मुकेश छाबड़ा तक को जमकर रोस्ट किया, लेकिन उस वक्त उनके दिल की धड़कनें बढ़ गईं, जब एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से समय तकरीबन अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए। इस कंटेस्टेंट ने समय रैना को करीब-करीब एक छोटा सा हार्ट अटैक दे दिया था।

IGL के हालिया एपिसोड में क्या हुआ?

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आखिरी एपिसोड में प्रतीक भारद्वाज नाम का एक कंटेस्टेंट आया। अमिताभ बच्चन वाले लुक में यह कंटेस्टेंट बिग बी की मिमिक्री तो ठीक-ठाक कर रहा था, लेकिन उनकी हाजिर-जवाबी और जोक्स ने पैनल को काफी इंप्रेस किया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मुकेश छाबड़ा को छोड़कर बाकी सभी ने प्रतीक भारद्वाज को 10 नंबर दिए थे। प्रतीक अमिताभ बच्चन के अवतार में काफी मजेदार चीजें करते रहे और लोगों ने एन्जॉय भी किया। लेकिन अपना एक्ट खत्म करने से पहले जब प्रतीक ने अमिताभ बच्चन के अवतार में लगभग एक गाली दे ही डाली थी, तब समय रैना बहुत हड़बड़ी में उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए।

जब समय रैना की अटक गईं सांसें!

हालांकि समय को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह सिर्फ प्रतीक का एक्ट था। उन्होंने जान बूझकर ऐसा किया था और इधर समय रैना ने उन्हें रोका और उधर प्रतीक खुद ही रुक चुके थे। उन्होंने समय रैना की तरफ देखकर कहा- नहीं बोलेंगे भाई नहीं बोलेंगे। यह ऐसा पल था, जब एक तरफ जहां समय रैना का चेहरा देखने लायक था, वहीं दूसरी तरफ ऑडियंस जोरदार तालियां पीट रही थी और सीटियां बजा रही थी। बता दें कि पिछले सीजन में विवाद होने के बाद समय को अपना शो ही कुछ वक्त के लिए बंद करना पड़ा था। जाहिर है कि प्रतीक ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। मजेदार बात यह रही कि समय रैना इस एपिसोड के विनर भी रहे।

भुवन ने ली 'बिग बी' की फिरकी

इसी एपिसोड में एक मजेदार पल वह भी था जब प्रतीक की एक्टिंग देखकर भुवन बाम ने चुटकी लेते हुए उनसे एक डबल-मीनिंग सवाल पूछ लिया। भुवन ने अमिताभ-रेखा के चर्चित रहे रिश्ते की तरफ इशारा करते हुए पूछा, "आपके टैलेंट की कोई रेखा है?" भुवन का यह कमेंट सुनते ही हॉल में जमकर चीयर हुआ। लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भुवन बाम को मजाक में टोकते हुए कहा, "बेटा तेरा अभी तो फिल्म करियर शुरू हुआ है"। हालांकि भुवन मूड में थे और बोले कि उन्हें इस इंडस्ट्री में अकेले अपने दम पर काम करना भी चलेगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजसमय रैना की अटक गईं सांसें, कंटेस्टेंट ने दिया जोर का झटका, लगा फिर हो गया कांड!