नेटफ्लिक्स या यूट्यूब, किस पर मिले समय रैना के शो ‘इंडियाज गाॅट लेटेंट सीजन 2’ को ज्यादा व्यूज?
समय रैना का शो ‘इंडियाज गाॅट लेटेंट सीजन 2’ यूट्यूब और नेटफ्लिक्स, दोनों पर रिलीज हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि इस शो को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब में से कहां ज्यादा व्यूज मिले हैं?

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का दूसरा एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि 20 जून को यह एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ-साथ यूट्यूब पर भी रिलीज हुआ था। अब इसके व्यूज सामने आए हैं और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस एपिसोड को नेटफ्लिक्स के मुकाबले यूट्यूब पर काफी ज्यादा देखा गया है।
नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के व्यूज
इस नए सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को प्रमोट करने आई थीं। इस एपिसोड को यूट्यूब पर 25 जून तक 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि नेटफ्लिक्स पर इसकी व्यूवरशिप काफी कम रही है। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक 'टुडुम' डेटा के अनुसार, इस एपिसोड को वहां 2.2 मिलियन व्यूज मिले हैं और यह इस समय ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शोज की लिस्ट में सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
नोट: ध्यान देने वाली बात ये है कि नेटफ्लिक्स का 'व्यूज' ये नहीं बताते हैं कि कितने लोगों ने वो शो देखा है। नेटफ्लिक्स ने पहले भी ये साफ किया है कि किसी भी शो के व्यूज, वॉच ऑवर्स को रनटाइम से डिवाइड करके निकाला जाता है।
'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 1' का रिकॉर्ड
याद दिला दें कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का पहला सीजन सिर्फ यूट्यूब पर स्ट्रीम हुआ था। उस समय इस शो के हर एपिसोड पर औसतन 20 से 25 मिलियन व्यूज आते थे।
कब और कैसे आएगा अगला एपिसोड?
'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का नया एपिसोड हर शनिवार को रिलीज होगा। समय रैना ने यह भी साफ कर दिया है कि सीजन 2 भी पहले सीजन की ही तरह बिना किसी सेंसर के दर्शकों के बीच आएगा। उन्होंने बताया कि नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म्स पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का हर एपिसोड एक ही समय पर और बिल्कुल एक ही फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा।
क्यों बंद हुआ था पहला सीजन और कैसे हुई समय की वापसी?
साल 2025 में समय रैना अपने इस शो की वजह से एक बड़े विवाद में फंस गए थे। दरअसल, पहले सीजन के एक एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने 'माता-पिता और सेक्स' को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसकी वजह से समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और पूरे शो को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि समय और रणवीर के साथ-साथ पैनल में शामिल आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखिया के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुईं।
इस विवाद का नतीजा ये हुआ कि रणवीर को सबसे माफी मांगनी पड़ी, जबकि समय को मजबूरन शो के सभी एपिसोड्स यूट्यूब से हटाने पड़े थे। इस लंबे विवाद के बाद समय ने अप्रैल 2026 में अपने स्टैंड-अप स्पेशल 'स्टिल अलाइव' के साथ धमाकेदार वापसी की, जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद, अपनी मेंटल हेल्थ और अपने दोस्तों पर खुलकर बात की थी।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

