
विन्नी की किताब में नए अवतार में नजर आएंगी अलीशा, बोल्ड सीन्स को लेकर बोलीं- उसमें कोई अश्लीलता नहीं है
हंगामा ओटीटी पर टीवी एक्ट्रेस अलीशा पनवार की वेब सीरीज 'विन्नी की किताब' रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में अलीशा बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी। अलीशा ने इस सीरीज को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस सीरीज में उनके किरदार में क्या खास है।
टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक अलीशा पनवार अब हंगामा ओटीटी की वेब सीरीज विन्नी की किताब में एक नए अवतार में नजर आएंगी। विन्नी की किताब आज यानी 11 दिसंबर को हंगामा ओटीटी पर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में एक ऐसे छोटे शहर की कहानी दिखाई गई है जो अपनी अंतरंग इच्छाओं को अपनी डायरी में लिखती है, इस बात से अनजान की ये उसके जीवन को कितनी गहराई से बदल देंगी। अलीशा ने इस सीरीज में एक चुलबुली, हंसमुख और बेबाक लड़की का किरदार निभाया है।

अलीशा ने विन्नी की किताब के लिए क्यों की हां?
अलीशा से जब सवाल हुआ कि उन्होंने इस सीरीज के लिए हां क्यों कहा तो उन्होंने कहा, विन्नी की किताब में मेरा किरदार शानदार है। मैंने बहुत से किरदार निभाए हैं, लेकिन विन्नी बिल्कुल अलग है। विन्नी के बहुत इमोशन्स और लेयर्स हैं और हमने उसके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की इमोशनल जर्नी को दिखाया है।

कैसा है विन्नी का किरदार?
अलीशा ने कहा- मुझे उसे एक हंसमुख, चुलबुली और बेबाक लड़की के रूप में निभाने का मौका मिला, और फिर बाद में एक शांत, ज्यादा मैच्योर, जिम्मेदार, संवेदनशील और भावुक व्यक्ति के रूप में। उसकी लाइफ में एक ऐसा पड़ाव आता है कि जब वो अपने लिए लड़ती है और खुद के लिए स्टैंड लेती है। अलीशा ने बताया कि विन्नी को ऐसा मौका मिलता है कि वो दुनिया को दिखा सके कि 'एक नारी जो बेचारी नहीं, सबपर भारी है'।
अलीशा ने कहा कि उनका किरदार बहुत ज्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड है और उन्हें वो सारे शेड्स निभाने में मजा आया। हम सबके जैसे ही विन्नी का किरदार लाइफ की हर स्टेज पर बढ़ता है। अलीशा ने कहा कि उन्हें ये किरदार पसंद है क्योंकि ये किरदार कुछ नया सिखाता है और एक मजबूत महिला को रिप्रेजेंट करता है।
क्यों खास है अलीशा के लिए ये सीरीज
अलीशा ने कहा विन्नी का किरदार इसलिए खास है क्योंकि उसकी पर्नालिटी में एक खूबसूरत विरोधाभास है। विन्नी की किताब अलीशा के दिल के इसलिए भी करीब है क्योंकि इस किरदार के साथ वो ओटीटी पर फुल टाइम लीड रोल में नजर आनेवाली हैं।
बोल्ड सीन्स को लेकर क्या बोलीं अलीशा?
अलीशा से जब सीरीज में दिखाए जाने वाले बोल्ड सीन्स को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि विन्नी की किताब सीरीज इमोशन्स, ड्रामा, थ्रिलर और रोमांस से भरी हुई है। विन्नी शादी के बाद अपनी राइटिंग स्किल्स को एक्सप्लोर करती है। सीरीज में बोल्ड सीन्स हैं, लेकिन कोई अश्लीलता नहीं है-बोल्डनेस की अपनी लिमिट है। अलीशा ने कहा, बोल्ड सीन्स के शूट को दौरान उनके डायरेक्टर उनसे बार-बार पूछते रहे कि वो उस सीन को शूट करने में सहज हैं? और ठीक वैसे ही उन्होंने वो शूट किया। अलीशा ने कहा कि को-स्टार्स और टीम बहुत सपोर्टिव थी तो उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वो सिर्फ बोल्ड सीन्स शूट कर रही हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




