OTT Watch: 7 एपिसोड की ये थ्रिलर उड़ा देगी होश, सस्पेंस से भरा है हर एपिसोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप थ्रिलर शो के शौकीन हैं तो आपको जियो हॉटस्टार की एक ऐसी सीरीज के बारे में हम बता रहे हैं जो आपके होश उड़ा देगी। यह एक तेलुगु सीरीज है जो हिंदी भाषा में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। 

Hotstar Series

जियो हॉटस्टार पर एक बेहद बेहतरीन तेलुगु वेब सीरीज मौजूद है। अगर आप थ्रिलर सीरीज के शौकीन हैं तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए। एक सीरीज आपको डराती है, हैरान करती है और अंत तक आपको बांधे रहती है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसकी लीड एक्ट्रेस कलर्स टीवी की बालिका वधु अविका गौर हैं। ये सीरीज साल 2023 में रिलीज हुई थी।

क्या है इस सीरीज का नाम?

क्या आप पहचान पाए सीरीज का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस सीरीज का नाम है वधुवु। जियो हॉटस्टार की इस सीरीज में 7 एपिसोड्स हैं। हर एपिसोड में आपको सस्पेंस और थ्रिल मिलेगा।

वधुवु की स्टार कास्ट

वधुवु हॉटस्टार पर आपको 8 भाषाओं में मिल जाएगी। ये सीरीज तेलुगु (ओरिजनल), तमिल, मलयालम, मराठी, बंगाली और कन्नड़ भाषा में मौजूद है। वधुवु में अविका गौर के अलावा नंदू विजय कृष्णा, अली रजा, सौजस रेनुकुंतला, रूपा लक्ष्मी और अम्मा रमेश जैसे कलाकार नजर आए हैं।

अविका गौर

वधुवु का प्लॉट

वधुवु के प्लॉट की बात करें तो ये सीरीज एक नई दुल्हन की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। वो जब नए घर में जाती है तो कुछ अजीब घटनाएं घटती हैं। उस घर के लोगों के दिल में गहरे राज छिपे हैं। इन राज से जब एक एक करके पर्दा हटता है, आप हैरान रह जाएंगे। शादी से पहले भी कुछ ऐसी घटना घटती हैं जो इंदू (अविका गौर) को सोच में डाल देती हैं।

द लीफ: पहले एपिसोड का नाम है द लीफ। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। पहले एपिसोड में इंदू की शादी तय होती है। ससुराल वाले जो तोहफा लाते हैं उसमें एक ऐसा तोहफा होता है जो इंदू के घरवालों को परेशान कर देता है। आखिर क्या है वो तोहफा?

वधुवु

द शैडो: दूसरे एपिसोड का नाम द शैडो है। एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इंदू की शादी हो रही है। इस बीच वो अपने पास्ट को लेकर भी परेशान है। इंदू की एक शादी टूट चुकी है। इंदू को डर है कि कहीं उसके शादी टूटने की वजह का उसके ससुरालवालों को पता न चल जाए।

शेरलॉक होम्स: तीसरे एपिसोड का नाम है शेरलॉक होम्स। इंदू नए घर में आ चुकी है। घर में कुछ अजीब है। इंदू इनका पता लगाने की अपनी कोशिश शुरू करती है, लेकिन वो फिर भी राज की जड़ तक नहीं पहुंच पाती है।

द सीक्रेट: इंदू के पति को एक चिट्ठी मिलती है। वो चिट्ठी इंदू के जीवन में तूफान लाने वाली है। अब इस नए कपल के सामने इस परेशानी से लड़ने की चुनौती है। इस बीच इंदू के सामने अपने पति का एक ऐसा सच सामने आता है, जो इंदू को हैरान कर देता है। इस एपिसोड का नाम है द सीक्रेट। एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है।

द स्ट्रेंजर: पांचवे एपिसोड का नाम है द स्ट्रेंजर। एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इंदू उस घर में घटने वाली अजीब घटनाओं का सच पता लगाने का मन बना लेती है। इससे उसकी सास बिल्कुल भी खुश नहीं होती है। इंदू सच की तलाश में जब घर से बाहर निकलती है, उसकी मुलाकात एक अनजान शख्स से होती है। कौन है वो अनजान शख्स?

द बुकस्टोर: छठे एपिसोड का नाम है द बुकस्टोर। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है। इंदु अब सच के बहुत करीब है। बुकस्टोर में उसे कुछ ऐसे सबूत मिलते हैं जो उसकी शादी के अजीब तोहफे से जुड़े हैं।

द इन्वेस्टिगेशन: शो के आखिरी एपिसोड का नाम है द इन्वेस्टिगेशन। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। इंदू के सामने उस परिवार का जो राज खुलता है वो उसे चौंका देता है।

कितनी है वधुवु की आईएमडीबी रेटिंग?

कुल मिलाकर इस सीरीज के हर एक एपिसोड में सस्पेंस है। सीरीज की IMDb रेटिंग 6.4 है। ये सीरीज आपको आखिर तक बांधे रहती है। एक एक करके जो-जो राज खुलते हैं, वो सीरीज में आपकी दिलचस्पी बढ़ाते जाएंगे। हालांकि, सीरीज का अंत आपको थोड़ा कंफ्यूज जरूर कर सकता है। इस सीरीज को पोलुरी कृष्णा ने डायरेक्ट किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।