सच्ची घटना पर आधारित है 1 घंटे 40 मिनट की ये हॉरर फिल्म, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद
आज हम आपको जियो हॉटस्टार पर आई उस सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म थी। यह फिल्म इंडोनेशिया की साल 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपको जियो हॉटस्टार पर आई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो साल 2024 में इंडोनेशिया में रिलीज हुई थी। यह सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक फिल्म थी। अगर आपको ये फिल्म हिंदी में देखनी है तो जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म का नाम वीना: बिफोर सेवेन डेज। जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म वीना के वो सात दिन के नाम से मौजूद है।
साल 2024 में रिलीज हुई थी ये हॉरर फिल्म
वीना: बिफोर सेवेन डेज साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 40 मिनट है। वीना: बिफोर 7 डेज एक सच्ची कहानी पर आधारित क्राइम ड्रामा हॉरर फिल्म है। यह फिल्म साल 2024 में इंडोनेशिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
2016 में हुई सच्ची घटना पर आधारित थी ये फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें साल 2016 में इंडोनेशिया में एक घटना घटी थी। ये फिल्म उसी घटना पर आधारित थी। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो साल 2016 में वीना और उसके बॉयफ्रेंड एकी की मौत हो जाती है। पुलिस को लगता है कि एकी और वीना की मौत किसी सड़क दुर्घटना में हुई है, लेकिन वीना की मौत के सात दिन बाद वीना के परिवार के पास उसकी दोस्त के घर से फोन आता है।
मौत के सात दिन बाद वापस आती वीना की आत्मा
वीना के दोस्त के घर से आए फोन पर उन लोगों को वीना के दोस्त के घर बुलाया जाता है। वीना का परिवार जब वीना की दोस्त के घर पहुंचता है तो हैरान रह जाता है। वीना की मौत के सात दिन बाद वीना की आत्मा वापस आती है और बताती है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में नहीं हुई थी।
इस वजह से होती है वीना की मौत
वीना बताती है कि उसकी और उसके बॉयफ्रेंड की मौत वहां के एक मोटरबाइक गैंग की वजह से हुई थी। वो बताती है कि उस गैंग ने उसे टॉर्चर किया और उसके साथ रेप हुआ। वीना बताती है कि उस गैंग में एक ऐसा शख्स भी शामिल था जो वीना को पसंद करता था, लेकिन वीना उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर देती है।
कितनी है इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.4 है। फिल्म को एंजी उम्बारा ने डायरेक्ट किया है। यह एक दिल दहला देने वाली फिल्म है। फिल्म में सीन्स काफी हिंसक सीन्स हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



