Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजHorror Web Series With IMDb rating more than 7 on netflix Marianne you should not watch
नेटफ्लिक्स की इस हॉरर सीरीज को मिले हैं अच्छे रिव्यूज और 7.3 की रेटिंग, पर आप मत देखना

नेटफ्लिक्स की इस हॉरर सीरीज को मिले हैं अच्छे रिव्यूज और 7.3 की रेटिंग, पर आप मत देखना

संक्षेप:

Horror Web Series: नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर वेब सीरीज है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है। इस सीरीज को क्रिटिक्स ने बहुत अच्छे रिव्यूज दिए थे, लेकिन आपको ये सीरीज नहीं देखनी चाहिए।

Feb 04, 2026 03:34 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप भी IMDb की रेटिंग देखकर फिल्में या सीरीज चुनने के शौकीन हैं, तो जरा ठह जाइए। हर वो सीरीज जिसकी आईएमडीबी अच्छी है वो सीरीज वाकई अच्छी हो ऐसा जरूरी नहीं है। उदाहरण के तौर पर- नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर वेब सीरीज है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। इतना ही नहीं, इस सीरीज को फिल्म क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यूज दिए थे। हालांकि, ये सीरीज देखने लायक नहीं है। क्यों? आइए बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म का नाम और कहानी

इस सीरीज का नाम ‘मैरिएन’ (Marianne) है। ये साल 2019 में आई थी। इसमें एक फेमस हॉरर राइटर की कहानी दिखाई गई है। जब वो अनाउंस करती है कि वो अब हॉरर कहानियां नहीं लिखेगी तब उसे पता चलता है कि उसका लिखा हुआ हर शब्द सच साबित हो रहा है। इतना ही नहीं, उसका बनाया हुआ भूत उसे वापस लिखने पर मजबूर करता है।

क्यों नहीं देखनी चाहिए?

धीमी रफ्तार: सीरीज इतनी स्लो है कि डर से ज्यादा आपको नींद आने लगती है। हॉरर फिल्मों में जिस रफ्तार की जरूरत होती है वो इस सीरीज में नहीं है।

जरूरत से ज्यादा खून-खराबा: डराने के लिए केवल खून-खराबे का सहारा लिया गया है जो कई बार डरावना लगने के बजाए घिनौना लगता है।

कमजोर अंत: पहले तो सीरीज समझ ही नहीं आती है। एंड तक जाते-जाते जब आपको सबकुछ समझ जाते हैं और मजेदार एंड का इंतजार कर रहे होते हैं तब इतना बेकार ट्विस्ट आता है कि आपको लगता है कि आपने अपने 8 घंटे बर्बाद कर दिए।

मेरी राय

भले ही क्रिटिक्स ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की तारीफ की हो, लेकिन एक आम दर्शक जो असली हॉरर की तलाश में है, उसके लिए यह सिर्फ एक 'ओवररेटेड' शो है। अगर आप 'फ्रॉम' जैसी क्वालिटी सीरीज की तलाश में हैं, तो 'मैरिएन' आपको निराश ही करेगी।

ये भी पढ़ें:हॉरर सीरीज, 7.8 है इसकी IMDb रेटिंग, सस्पेंस ऐसा कि एक भी मिनट नहीं होंगे बोर
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।