ओटीटी पर इस हफ्ते आ रही है ये हॉरर कॉमेडी फिल्म, IMDb रेटिंग 8.8, जानें क्यों कर रही है ट्रेंड
OTT Release: ‘भूत बंगला’ देख ली? अब आप ओटीटी पर साउथ की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म देखें। ये फिल्म इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

Horror Comedy Film: थिएटर में इस वक्त हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते साउथ की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म आने वाली है। मानसा शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर आने जा रही है। दिलचस्प बात तो ये है कि इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं। बता दें, अगर आपको ‘स्त्री’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में पसंद आई हैं तो ये फिल्म भी आपको अच्छी लग सकती है।
(ये भी पढ़ें: यूट्यूब के टॉप 10 भजनों में हनुमान चालीसा नंबर 1; सुशांत सिंह राजपूत या प्रभास में किसके बिलियन व्यूज?)
फिल्म का नाम
साउथ की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का नाम ‘राकासा’ है। ‘राकासा’ शब्द असल में संस्कृत के 'राक्षस' से लिया गया है। इस फिल्म का नाम ‘राकासा’ इसलिए रखा गया है क्योंकि इसमें ब्रह्मराक्षस की कहानी दिखाई गई है।
फिल्म की कहानी
‘राकासा’ की कहानी 'वीरबाबू' (संगीत शोभन) नाम के एक एनआरआई के इर्द-गिर्द घूमती है। वीरबाबू को अपने प्यार की याद आती है। ऐसे में वह उसे वापस अपना बनाने के लिए अपने गांव 'राकावरम' लौटते हैं। इस दौरान वीरबाबू अनजाने में किले के पास स्थित एक ऐसे इलाके में चले जाते हैं जो शापित होता है। उनके आने की वजह से एक अलौकिक शक्ति जाग उठती है, जिसने पिछले 2,000 सालों से गांव में आतंक मचा रखा है।
फिल्म के बारे में दूसरी जानकारी
एक्टर्स: संगीत शोभन और नयन सारिका
डायरेक्टर: मानसा शर्मा
प्रोड्यूसर: निहारिका कोनिडेला (पिंक एलीफेंट पिक्चर्स)
जॉनर: फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म
आप इसे कब और कहां देख सकते हैं?
अगर आपने ये फिल्म थिएटर्स में नहीं देखी है तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए बताते हैं कब और कहा।
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 1 मई, 2026
लैंग्वेज: ये फिल्म तेलुगू के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राकासा’ को 15 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से लगभग 27 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
राम चरण ने की थी तारीफ
प्रमोशंस के दौरान, राम चरण ने पब्लिकली इस फिल्म की तारीफ की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के एक्टर्स से बातचीत भी की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा है और फिल्म को बनाने का तरीके भी काफी मजेदार है। राम चरण के इन शब्दों की वजह से ही ‘राकासा’ ट्रेंड कर रही है और लोग इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
यहां देखिए फिल्म की झलक
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


