
हीरामंडी 2 पर आया अपडेट, जानें किस स्टेज पर है संजय लीला भंसाली की सीरीज
Heeramandi 2: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी को फैंस ने खूब प्यार दिया। लोग इस सीरीज के पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सीरीज के पार्ट 2 को लेकर अपडेट आया है। संजय लीला भंसाली अभी किरदारों को एक्सप्लोर कर रहे हैं।
साल 2024 में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपना ओटीटी डेब्यू किया। संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स रिलीज हुई। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हीरामंडी के बाद से ही इस सीरीज के पार्ट 2 का इंतजार हो रहा था। अब हीरामंडी 2 को लेकर अपडेट आया है। संजय लीला भंसाली इन दिनों पार्ट 2 पर काम कर रहे हैं। वो अभी सीरीज के किरदारों को एक्सप्लोर कर रहे हैं।
किस स्टेज पर है हीरामंडी 2?
मिड डे से खास बातचीत में हीरामंडी के राइटर्स में से एक विभु पुरी ने बताया, “हम अभी राइटिंग स्टेज में हैं, किरदारों को एक्सप्लोर कर रहे हैं और उनकी स्टोरीलाइन तैयार कर रहे हैं।” पहले पार्ट के बारे में बात करते हुए विभु ने कहा कि लोगों को शक था कि हीरामंडी आज की जनरेशन को पसंद आएगी या नहीं, उन्हें समझ आएगी या नहीं, लेकिन उन्होंने हीरामंडी की दुनिया को अपनाया।
कैसा होगा हीरामंडी 2 का प्लॉट
संजय लीला भंसाली ने एक पुराने इंटरव्यू में हीरामंडी पार्ट के बारे में कहा था कि हीरामंडी 2 में महिलाएं लाहोर से फिल्मी दुनिया में आ जाएंगी। वो विभाजन के बाद लाहोर छोड़ देंगी और उनमें से ज्यादातर महिलाएं मुंबई और कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में सेटल हो जाएंगी। उन महिलाओं को अभी भी वही काम करना होगा, बस अब नवाबों की जगह वो प्रोड्यूसर्स के लिए नाचेंगी और गाएंगी। संजय लीला भंसाली ने कहा था कि वो इस तरह की स्टोरीलाइमन पर काम कर रहे हैं।
हीरामंडी की बात करें तो इस सीरीज में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आए थे। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, शरमिन सेगल, ऋचा चड्ढा, शेखर सुमन, अध्यन सुमन और फरदीन खान जैसे सितारे नजर आए थे। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




