गुल्लक वाली 'अन्नू की मम्मी' इस सीरीज में बनीं हैं करप्ट पुलिस ऑफिसर, 7.7 है शो की रेटिंग
गुल्लक का सीजन 5 आने वाला है। इस सीरियल का हर किरदार काफी अपना सा लगता है। आज हम आपको इस सीरीज में अन्नू की मम्मी का किरदार निभाने वाली गीतांजली कुलकर्णी के उस शो के बारे में बता रहे हैं जिसमें वो एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई थीं।

गुल्लक का सीजन 5 जल्द ही रिलीज होगा। फैंस सीजन 5 को लेकर काफी उत्साहित हैं। गुल्लक सीजन 5 में अन्नू की मम्मी का किरदार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अन्नू की मम्मी का किरदार काफी अपना सा लगता है। आज हम आपको इस किरदार को निभाने वाली गीतांजलि कुलकर्णी की उस सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसमें शांति मिश्रा सीधी-साधी हाउसवाइफ नहीं बल्कि एक करप्ट पुलिसवाली बनी हैं।
मराठी सिनेमा का बड़ा नाम हैं गीतांजलि कुलकर्णी
गीता कुलकर्णी की बात करें तो वो मराठी सिनेमा की एक बड़ी एक्ट्रस हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है। मराठी सिनेमा के साथ-साथ गीतांजलि हिंदी प्रोजेक्ट्स पर भी काम करती है। गीतांजलि अन्नू की मम्मी के किरदार में काफी पसंद की गईं। पर उन्होंने जियो हॉटस्टार की सीरीज आर्या में एक करप्ट पुलिसवाली का किरदार निभाया था।
सीजन 2 और 3 का हिस्सा थीं गीतांजलि कुलकर्णी
आर्या में भले ही गीतांजलि एक सपोर्टिंग रोल में नजर आईं हों, लेकिन उन्होंने उस रोल में भी जान फूंक दी थी। आर्या सीजन 2 और 3 का गीतांजलि हिस्सा थीं। गीतांजलि ने शो में सुशीला शेखर का किरदार निभाया है। आर्या का सीजन 2 साल 2021 में आया था। वहीं, सीजन 3 साल 2023 से 2024 के बीच आया था।
सीरीज में क्या था गीतांजलि का रोल?
सीरीज में गीतांजलि का क्या रोल था, ये समझने के लिए आपको समझना पड़ेगा कि सीरीज का प्लॉट क्या है। इस सीरीज का प्लॉट कुछ ऐसा है कि राजस्थान की एक बड़ी पावरफुल फैमिली है जो ड्रग्स के कारोबार से पैसा कमाती है। सीरीज में गीतांजलि कुलकर्णी का किरदार एक पुलिसवाली का किरदार है जो अपनी पुलिस टीम को धोखा देकर पकड़ा हुआ ड्रग्स वापस उस परिवार के बेटे को दे देती है। इसके बाद सीरीज में सुशीला शेखर ड्रग्स का कारोबार की मुखिया की मदद करती नजर आती हैं। सीरीज में गीतांजलि का किरदार काफी दिलचस्प है।
क्या है इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग
आर्या की बात करें तो इस सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में आया था। सुष्मिता सेन ने इस सीरीज में काफी दमदार रोल निभाया है। वो सीरीज में थोड़ा-बहुत एक्शन भी करती नजर आती हैं। सुष्मिता मर्दों की दुनिया में घुसकर पूरे ड्रग्स के बिजनेस पर राज करती हैं। सीरीज में सुष्मिता ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है जो अपने बच्चों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।
आर्या की कास्ट
इस सीरीज में एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आए हैं। सीरीज के पहले सीजन में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह भी नजर आए हैं। इसके अलावा सीरीज में विकास कुमार, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया, विश्वजीत प्रधान, नमित दास, ईला अरुण और आकाश खुराना जैसे कलाकार नजर आए हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


