Gullak 5 Trailer: मिश्रा परिवार के घर की दीवारों पर चढ़ेगा नया रंग, इस दिन रिलीज हो रहा गुल्लक का सीजन 5
Gullak Release Date: गुल्लक सीजन 5 का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार शो में दो नए चेहरे नजर आने वाले हैं। शांति मिश्रा के भाई पिंकी को भी इस बार दर्शक देखेंगे। शो के ट्रेलर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

सोनी लिव के सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाले शोज में से एक गुल्लक के सीजन 5 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के इंतजार के बीच शो का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार शो में दो नए चेहरे नजर आनेवाले हैं। टीजर रिलीज के साथ ही शो की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। सोनी लिव का गुल्लक 5 जून को रिलीज होगा। फैंस को इस बार शांति मिश्रा के भाई का चेहरा भी देखने को मिलेगा।
मिश्रा परिवार में इस बार दिखाई पड़ेंगे कौन से किस्से?
टीजर की शुरुआत अन्नु मिश्रा, शांति मिश्रा और संतोष मिश्रा से होती है। शांति मिश्रा अन्नु से कबूतर भगाने को कहती हैं, अन्नु मिश्रा बिस्तर पर लेटे-लेटे अपनी कलाकारी दिखाते हैं। इसके बाद शांति मिश्रा खुद उठकर कबूतर को भगाने जाती हैं। उनके चिल्लाने की आवाज आती है। इसपर अन्नु और संतोष मिश्रा बिस्तर से उठकर ही देखते हैं कि क्या हुआ है। अन्नु मिश्रा कहते हैं कि खड़ी हैं मम्मी, मतलब ठीक हैं। इसके बाद मिश्रा परिवार के दोनों मर्द फिर सोने चले जाते हैं।
मिश्रा परिवार के घर की दीवारों पर चढ़ेगा नया रंग
इस बार मिश्रा परिवार के घर की दीवारों पर पेंटिंग का काम होगा, इसका मतलब है घर का खर्च बढ़ेगा और आपके लिए किस्सों की गुल्लक में आएगी एक नई कहानी। बिट्टू की मम्मी इस बार जेन जी के रंग में डूबी व्लॉग बनाती नजर आएंगी। इस बार मिश्रा परिवार के घर बिट्टू की मम्मी अकेले नहीं अपने फोन कैमरा के साथ नजर आएंगी।
पिंकी मामा से मिलेंगे दर्शक
मिश्रा परिवार में इस बार नए घर को लेने की बात छिड़ेगी। वहीं, शांति मिश्रा और संतोष मिश्रा पाएंगे कि उनके बच्चे उन्हें कुछ भी नहीं बताते हैं। इस बार का शो और भी मजेदार होने वाला है। पिछले सीजनों में जिन पिंकी मामा के किस्से आप सुनते थे, इस बार आप मिश्रा परिवार में उन्हें देखेंगे भी। गोपाल दत्त पिंकी मामा के किरदार में मिश्रा परिवार में नई हलचल और मजा लेकर आनेवाले हैं।
अनंत जोशी पिछले चार सीजन का रहे हैं हिस्सा
शो में अन्नु भैया का किरदार इस बार वैभव राज गुप्ता नहीं ब्लिक अनंत जोशी निभाएंगे। अनंत जोशी को गुल्लक में आप पहली बार देखेंगे। हालांकि, गुल्लक में अनंत जोशी भले ही पहली बार दिखें, लेकिन अनंत पिछले चार सीजन से गुल्लक से जुड़े हुए हैं। पिछले चार सीजन में गुल्लक बन आपको किस्से सुनाने वाली आवाज किसी और की नहीं बल्कि अनंत जोशी की ही थी।
निराश हैं सोशल मीडिया यूजर्स
गुल्लक के ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। ज्यादातर फैंस इस बात से निराश हैं कि अन्नु मिश्रा के किरदार को बदल दिया गया है। लोग कह रहे हैं कि अब गुल्लक में पहले वाली बात नहीं होगी। लोगों को शो से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या गुल्लक अपना पुराना जादू दिखा पाने में कामयाब होगा या नहीं?
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


