गुल्लक 5 देखने का बेसब्री से इंतजार? वेब सीरीज के बिंज वॉचर्स का मूड खराब कर सकती है ये खबर
गुल्लक सीजन 5 को लेकर जो चर्चे चल रहे हैं, वो आपका दिल तोड़ सकते हैं। अन्नू भैया के बदलने से लोग पहले ही नाराज थे। अब वेब शो से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें हैं जो कि बिंज वॉचर्स का दिल तोड़ सकती हैं।

गुल्लक के सीजन 5 की स्ट्रीमिंग डेट नजदीक है। वेबसीरीज को लेकर फैन्स में एक्साइटमेंट है और सोशल मीडिया पर इसका बज बढ़ गया है। गुल्लक का पांचवां सीजन 5 जून से सोनी लिव पर देखा जा सकेगा। टीवीएफ ने एक अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर किया है, इसमें लोग अन्नू भैया के ना होने पर निराशा जाहिर कर रहे हैं। वहीं चर्चा है कि इस बार गुल्लक के एपिसोड बढ़ेंगे और यह एक साथ टेलीकास्ट भी नहीं होगा। हालांकि इस बात की ऑफिशियल जानकारी नहीं है बल्कि कुछ सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर डिसकशन हो रहा है।
वीकली आएंगे एपिसोड्स?
गुल्लक 5 में अन्नू भैया क रिप्लेस होने पर लोगों में पहले ही गुस्सा था। अब रेडिट (Reddit) पर चर्चा है कि गुल्लक के सारे एपिसोड एकसाथ ना आकर वीकली आएंगे। अब गुल्लक फैन्स और बिंच वॉचर्स इस खबर से परेशान हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस बार 5 की जगह 7 एपिसोड्स होंगे। ये तीन बार में दिखाया जाएगा यानी पहले शुक्रवार 2 एपिसोड्स, दूसरे शुक्रवार 2 एपिसोड्स और तीसरे शुक्रवार 3 एपिसोड्स आएंगे। लोगों को वीकली रिलीज का आइडिया जरा भी पसंद नहीं आ रहा। अब इस चर्चा में कितना सच है, यह आने वाले दिनों में क्लीयर हो पाएगा।
अन्नू भैया को मिस करेंगे लोग
अन्नू भैया की वजह से लोग पहले से ही परेशान थे। गुल्लक 5 के ट्रेलर में अन्नू भैया के रोल में वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत वी जोशी को देखकर लोगों को पहले ही झटका लग गया था। फैन्स ने सोशल मीडिया पर तब गुस्सा निकाला था। अब स्ट्रीमिंग डेट नजदीक आने पर भी भड़ास निकाल रहे हैं। लोग नए अन्नू भैया को स्वीकार नहीं कर पा रहे।
लोगों ने निकाला गुस्सा
टीवीएफ के अनाउंसमेंट पोस्ट पर लोगों ने अन्नू भैया बदलने पर भड़ास निकाली है। इंस्टा पर गुल्लक के कुछ फनी सीन्स डाले गए हैं। इस पर एक ने लिखा है, देख रहा है बिनोद, कैसे पुराने अन्नू भैया के सीन्स काटा जा रहा है। एक ने लिखा है, टीवीएफ वालों को भी पता है कि ये सीजन कैसा जाएगा, इसीलिए लगे हुए हैं। एक ने कमेंट किया है, नए अन्नू भैया को इंट्रोड्यूस करते वक्त तुम लोग ही बोले थे कि नाम में जाइए, चेहरे पे नहीं। तो ओजी अन्नू भैया का चेहरा रखो ना चुपचाप।
क्या होगी कहानी
गुल्लक 5 के ट्रेलर में दिखाया गया था कि मिश्राजी के घर में कुछ बदलाव दिखते हैं, जैसे नया पेंट,वाईफाई। बच्चों के बड़े होने पर उनकी लाइफ के चेंजेज के साथ मां-बाप कैसे दिल पर पत्थर रखकर उनके हिसाब से खुद को ढालते हैं, ये दिखेगा। बच्चों के बड़े होन, अलग रहने की इमोशनल कहानी मिलेगी लेकिन फ्लेवर वही देसी रहेगा।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


