‘ग्राम चिकित्सालय 2’ का ट्रेलर देखा? निरहुआ की हुई है एंट्री, ‘पंचायत’ के फैंस को मिलेगा सरप्राइज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Gram Chikitsalay 2 Trailer: टीवीएफ की सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 जून के दिन रिलीज होगी।

‘ग्राम चिकित्सालय 2’ का ट्रेलर देखा? निरहुआ की हुई है एंट्री, ‘पंचायत’ के फैंस को मिलेगा सरप्राइज

टीवीएफ (TVF) के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। मेकर्स अपनी मशहूर कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने आज ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस सीरीज को खास बनाने के लिए कुछ खास प्लान भी किया है। क्या? आइए बताते हैं।

डॉ. प्रभात का नया मिशन

सामने आए ट्रेलर के मुताबिक, सीजन 2 में डॉ. प्रभात (अमोल पराशर) का सबसे बड़ा मिशन भठकंडी गांव के बदहाल स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की सूरत बदलना है। वह अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए जी-जान लगा देते हैं, लेकिन राह इतनी आसान नहीं है। उन्हें पता चलता है कि जो दवाइयां बाहर के लोगों को आसानी से मिल रही हैं, वो भठकंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। क्यों?

कॉम्पीटिशन से खुलेगा किस्मत का ताला

डॉ. प्रभात जब जांच पड़ताल करते हैं तब उन्हें पता चलता है कि जिला स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक कॉम्पिटीशन होता है। जो भी अस्पताल इस कॉम्पिटीशन को जीतता है, सीएमओ ऑफिस उसकी सारी मांगें पूरी कर देता है। अब डॉ. प्रभात इस परीक्षा को पास करके अपने ग्राम चिकित्सालय की किस्मत बदल पाएंगे या नहीं, ये सीजन 2 की मुख्य कहानी है।

सीजन 2 में क्या सरप्राइज छिपा है?

इस ट्रेलर का सबसे धमाकेदार हिस्सा इसका अंत है, जहां फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज मिलता है। टीवीएफ की ही सुपरहिट सीरीज 'पंचायत' के फुलेरा गांव के नए प्रधानपति यानी बनराकस (दुर्गेश कुमार) और विनोद की इस शो में बेहद दमदार एंट्री हुई है। 'पंचायत' और 'ग्राम चिकित्सालय' के इस क्रॉसओवर ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

दूसरा सरप्राइज

दूसरा सरप्राइज ये है कि इस सीरीज में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की एंट्री हुई है। उनका सीरीज में कोई छोटा कैमियो नहीं हुआ है, बल्कि पूरी सीरीज वो नजर आएंगे और कहानी में नया ट्विस्ट लाएंगे। अगर उनके रोल के बारे में बात करें तो वो CMO ऑफिस के एक ताकतवर और भ्रष्ट अधिकारी, बाबू साहब का किरदार निभा रहे हैं।

कब और कहां देखें?

रिलीज डेट: 23 जून

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

स्टार कास्ट

डॉ. प्रभात सिन्हा: अमोल पाराशर

बाबू साहेब: दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

दूसरे एक्टर्स: विनय पाठक, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकांशा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह

यहां देखिए ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।