10 फिल्में, वीकेंड पर भी बिजी हैं तो यूट्यूब पर देख सकते हैं ये छोटी-छोटी मूवीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Good Short Movies: यूट्यूब पर कई छोटी फिल्में हैं। अगर आपके पास समय की कमी है और आप कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है।

शॉर्ट फिल्म
शॉर्ट फिल्म

वीकेंड में भी अगर आप बिजी हैं और कुछ अच्छा नहीं देख पा रहे हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। इस लिस्ट में 17 शॉर्ट फिल्मों के नाम दिए गए हैं। आप आज इन शॉर्ट फिल्मों को देख सकते हैं और अपने संडे को बेहतरीन बना सकते हैं।

1. अहिल्या

निर्देशक: सुजॉय घोष

रेटिंग: 7.9

लीड एक्टर्स: राधिका आप्टे, सौमित्र चटर्जी

कहां देखें?: यूट्यूब

एक पुलिस ऑफिसर (इंद्रसेन) एक लापता व्यक्ति की तलाश करते हुए एक उम्रदराज आर्टिस्ट (गौतम साधु) और उनकी बेहद खूबसूरत पत्नी (अहल्या) के घर पहुंचता है। वहां बातों-बातों में एक ऐसा रहस्यमयी खेल शुरू होता है, जिसका अंत दिमाग हिला देता है।

2. चटनी

निर्देशक: ज्योति कपूर दास

रेटिंग: 7.7

लीड एक्टर्स: टिस्का चोपड़ा, आदिल हुसैन

कहां देखें?: यूट्यूब

जब वनिता (टिस्का चोपड़ा) को पता चलता है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है, तो वो उस महिला को अपने घर आमंत्रित करती है। इसके बाद पकौड़ों और तीखी चटनी के साथ शुरू हुई एक आम सी बातचीत धीरे-धीरे इतनी गहरी, डार्क और खौफनाक हो जाती है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

3. जूस

निर्देशक: नीरज घेवान

रेटिंग: 8.5

लीड एक्टर्स: शेफाली शाह

कहां देखें?: यूट्यूब

एक मिडिल क्लास परिवार अपने घर पर एक छोटी सी गैदरिंग रखता है। जहां घर के पुरुष एयर कंडीशनर की हवा में बैठकर ड्रिंक्स का मजा लेते हैं और देश-दुनिया की राजनीति पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वहीं दूसरी तरफ महिलाएं गर्मी में रसोई में उनके लिए स्नैक्स और खाना तैयार करने में जुटी रहती हैं।

4. इंटीरियर कैफे नाइट

निर्देशक: अधिरज बोस

रेटिंग: 7.6

लीड एक्टर्स: नसीरुद्दीन शाह, शेरनाज पटेल, नवीन कस्तूरिया

कहां देखें?: यूट्यूब

एक छोटा सा कैफे, जहां दो अलग-अलग पीढ़ियों की प्रेम कहानियां आपस में टकराती हैं। खोया हुआ प्यार, यादें और उम्मीदों से भरी ये एक बहुत इमोशनल फिल्म है।‌

5. द स्कूल बैग

निर्देशक: धीरज जिंदल

रेटिंग: 8.2

लीड एक्टर्स: रसिका दुगल, सरताज आरके

कहां देखें?: यूट्यूब

साल 2014 में पेशावर (पाकिस्तान) के स्कूल में हुए आतंकी हमले की सच्ची और दिल दहला देने वाली त्रासदी पर आधारित कहानी। एक छोटा बच्चा अपने जन्मदिन पर नए स्कूल बैग की जिद करता है। इस फिल्म का अंत आपकी आंखें नम कर देगा।

6. देवी

निर्देशक: प्रियंका बनर्जी

रेटिंग: 8.2

लीड एक्टर्स: काजोल, श्रुति हासन, नेहा धूपिया

कहां देखें?: यूट्यूब

अलग-अलग उम्र की नौ महिलाएं एक ही कमरे में बंद हैं। इस फिल्म का क्लाइमेक्स जब सामने आता है, तो समाज की एक ऐसी खौफनाक हकीकत उजागर होती है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

7. आउच

निर्देशक: नीरज पांडे

रेटिंग: 6.5

लीड एक्टर्स: मनोज बाजपेयी, पूजा चोपड़ा

कहां देखें?: यूट्यूब

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर और डार्क कॉमेडी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है ये शॉर्ट फिल्म। मनोज बाजपेयी की कॉमिक टाइमिंग और परफॉर्मेंस इसे बेहद मजेदार बनाती है।

8. नयनताराज नेकलेस

निर्देशक: जयदीप सरकार

रेटिंग: 6.8

लीड एक्टर्स: कोंकणा सेन शर्मा, तिलोत्तमा शोम

कहां देखें?: यूट्यूब

दिखावे की दुनिया और मिडिल क्लास की महत्वाकांक्षाओं की कहानी। दो सहेलियों के बीच एक महंगे हार को लेकर बुनी गई ये कहानी आज के दौर के दिखावे पर गहरा कटाक्ष करती है।

9. इलायची

निर्देशक: देवाशीष मखीजा

रेटिंग: 6.4

लीड एक्टर्स: निमरत कौर, दिव्येंदु शर्मा

कहां देखें?: यूट्यूब

एक बेहद ही अनोखी और अजीब कहानी, जहां एक पत्नी अपने मृत पति के भूत के साथ रह रही है, जो हर वक्त इलायची चबाता रहता है। ये एक अलग तरह का ड्रामा है।

10. तांडव

निर्देशक: देवाशीष मखीजा

रेटिंग: 7.3

लीड एक्टर्स: मनोज बाजपेयी

कहां देखें?: यूट्यूब

एक पुलिस कॉन्स्टेबल की कहानी जो भारी मानसिक तनाव और पर्सनल लाइफ की दिक्कतों से जूझ रहा है। गणपति विसर्जन के दौरान मनोज बाजपेयी का डांस और उनका अभिनय आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।