बेहद खतरनाक है ये हॉरर फिल्म, देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, रात में नहीं आएगी नींद

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Horror Movie on Prime Video: वीकेंड की शुरुआत हो गई है। अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाला देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

बेहद खतरनाक है ये हॉरर फिल्म, देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, रात में नहीं आएगी नींद

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और आपको वैसी फिल्में देखना पसंद है जिसको देखने के बाद आपको रूम की लाइट बंद करने में डर लगे तो आपके लिए ये फिल्म परफेक्ट है। ये फिल्म साल 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी लोग इसे अपने दोस्तों को रीकमंड करते हैं। इस फिल्म का नाम ‘टॉक टू मी’ है।

क्या दूसरी हॉरर फिल्मों से अलग है इसका कॉन्सेप्ट?

ऑस्ट्रेलिया के डायरेक्टर डैनी और माइकल फिलिपो की इस फिल्म का कॉन्सेप्ट अलग है। इसमें किसी पुराने जमाने के भूतिया बंगले की कहानी नहीं दिखाई गई है। इसकी कहानी 'ममीफाइड' (प्लास्टर चढ़े हुए हाथ) के इर्द-गिर्द घूमती है। इस हाथ को पकड़कर अगर आप कहते हैं ‘टॉक टू मी’, तो आपके सामने एक मरी हुई रूह आ जाती है। और अगर आप उसे अपने अंदर आने की इजाजत देते हैं, तो वह आपके शरीर पर कब्जा कर लेती है।

डर लगेगा या नहीं?

इस फिल्म के कुछ सीन इतने खतरनाक हैं कि आप अपनी जगह से उठ खड़े हो जाएंगे। फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल न के बराबर किया गया है। मेकअप और साउंड डिजाइन इतना बेहतरीन है कि सबकुछ असली लगने लगता है इसलिए डर दोगुना हो जाता है।

क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए?

रोटन टोमैटोज, आईएमडीबी रेटिंग और फिल्म देखने वालों के रिव्यूज की मानें तो ये फिल्म एक मास्टरपीस है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो सिर्फ डराती नहीं बल्कि आपके दिमाग के साथ खेलती भी हैं, तो इसे बिल्कुल मिस न करें। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 और रोटन टोमैटोज रेटिंग 94% है।

देखें या नहीं?

‘टॉक टू मी’ हमें याद दिलाती है कि कभी-कभी एंटरटेनमेंट के लिए उठाए गए कदम कितने भारी पड़ सकते हैं। अगर आप ‘फ्रॉम’ जैसी मिस्ट्री और ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ जैसे खौफ के मेल की तलाश में हैं, तो आज रात ही अपना दरवाजा बंद करें, लाइट डिम करें और इस 'हाथ' को थामने की हिम्मत जुटाएं।

दिलचस्प बात

शायद आपको जानकर हैरानी हो कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म को दो ऐसे भाईयों (डैनी और माइकल) ने बनाया है, जो पहले यूट्यूब पर डरावने वीडियोज बनाया करते थे। फिल्म के सेट पर एक्टर्स को डराने के लिए इन भाइयों ने असल में डरावने साउंड्स और माहौल का इस्तेमाल किया था, ताकि एक्टर्स के चेहरे पर आने वाला डर एक्टिंग न लगे।

फिल्मटॉक टू मी
ओटीटीप्राइम वीडियो
जॉनरहॉरर
IMDb रेटिंग7.1
कब रिलीज हुई थी2023
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।