नेटफ्लिक्स ने हटाया मनोज बाजपेयी के 'घूसखोर पंडत' का टीजर, सरकार ने दिया निर्देश

Feb 06, 2026 07:29 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मनोज बाजपेयी की घूसखोर पंडत फिल्म के नाम को लेकर विवाद हो रहा है। वहीं अब खबर आ रही है कि सरकार ने इसका टीजर हटाने को बोला है नेटफ्लिक्स को।

नेटफ्लिक्स ने हटाया मनोज बाजपेयी के 'घूसखोर पंडत' का टीजर, सरकार ने दिया निर्देश

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म घुसखोर पंडत की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। अब भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म 'घुसखोर पंडत' का टीजर और बाकी प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा है।

एफआईआर हुई दर्ज

दरअसल, जबसे फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तबसे इसका विरोध करके कहा जा रहा था कि ये टाइटल काफी जातिवादी और ऑफेंसिव है। इस विवाद के चलते लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन (एनएचआरसी) ने एक शिकायत के बाद मिनिसट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन और ब्रोडकास्टिंग को नोटिस जारी किया है।

सेंटर ने टीजर और प्रमोशनल कंटेंट हटाने को कहा

इस मामले में कार्रवाई करते हुए सेंटर ने नेटफ्लिक्स को फिल्म का टीजर और बाकी सभी प्रमोशनल कंटेंट को हटाने के लिए कहा है।

पीटीआई से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सीनियर ने कहा, ‘इस तरह की हरकत, जो किसी भी समाज के खिलाफ है, पूरी तरह से अनएक्सेप्टेबल ।’

बीजेपी के नेशनल स्पोकपर्सन गौरव भाटिया ने एक्स पर लिखा, 'केंद्र के त्वरित और प्रभावी निर्णय का हार्दिक अभिनंदन! 'घूसखोर पंडत' जैसे अपमानजनक कंटेंट को न केवल प्लेटफॉर्म से हटवाया गया है, बल्कि इस मामले में FIR भी दर्ज की गई है।'

किसी जाति या समुदाय को नीचा दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कदम

उन्होंने आगे लिखा, 'यह स्पष्ट संदेश है कि सनातन धर्म का अपमान अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यावसायिक लाभ के लिए किसी भी जाति या समुदाय को नीचा दिखाने वालों के खिलाफ हम सख्त से सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' ही हमारा आधार है।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।