JioHotstar: हॉलीवुड की वो सीरीज जिसने भारत में भी काटा गदर, IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
share

 जियो हॉटस्टार की एक प्रसिद्ध फेंटेसी ड्रामा (Fantasy Drama) टीवी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अबतक 8 सीजन आ चुके हैं।  

Game of Thrones
9.2 रेटिंग वाली हॉलीवुड सीरीज ने इंडिया में काटा गदर

आज ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको क्राइम थ्रिलर, रोमांस, एक्शन से भरी हुई कई शानदार फिल्में और सीरीज देखने को मिलती हैं। थिएटर में फिल्में रिलीज होती नहीं कि लोगों इसके ओटीटी पर आने का इंतजार करने लगते हैं। आज हम आपको जियो हॉटस्टार की एक प्रसिद्ध फेंटेसी ड्रामा (Fantasy Drama) टीवी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अबतक 8 सीजन आ चुके हैं। यही नहीं, इसे IMDB पर हाई रेटिंग मिली है। चलिए जानते हैं कौन सी है वो सीरीज?

ये एक फेमस सीरीज है

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो काई और नहीं बल्कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) हैं। कुछ सीरीज ऐसी हैं, जिन्हें पूरी दुनिया के लोगों ने प्यार दिया है और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' इनमें से एक है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अलग- अलग सीजन्स के अलग- अलग एपिसोड्स को लेकर कई हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए।

कुल आठ एपिसोड

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के कुल 8 सीजन हैं। वहीं, इसके अबतक 73 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। बता दें कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) एक प्रसिद्ध फेंटेसी ड्रामा (Fantasy Drama) टीवी सीरीज है, जिसे डेविड बेनियोफ और डी.बी. वेइस ने एचबीओ (HBO) के लिए बनाया है। यह सीरीज जॉर्ज आर.आर. मार्टिन के मशहूर उपन्यासों की श्रृंखला 'ए सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर' पर आधारित एक प्रसिद्ध काल्पनिक टीवी श्रृंखला है, जो वेस्टरॉस के सात राज्यों की गद्दी (आयरन थ्रोन) को पाने के लिए कुलीन घरानों के बीच सत्ता के खूनी संघर्ष और उत्तर की ओर से आने वाले अलौकिक संकट की कहानी है।

'गेम ऑफ थ्रोन्स' की कहानी

'गेम ऑफ थ्रोन्स' की कहानी की बात करें तो ये काल्पनिक और पौराणिक दुनिया पर बेस्ड है। ये एक ऐसी काल्पनिक दुनिया (वेस्टेरोस और एसोस) पर आधारित है, जहां राजा, रानियां, ड्रैगन, और जादू-टोना देखने को मिलते हैं। इसमें विभिन्न शाही परिवार सत्ता या 'आयरन थ्रोन' (Iron Throne) को पाने के लिए आपस में खूनी संघर्ष और कूटनीति करते हैं। इंसानी राजनीति के अलावा इसमें 'वाइट वाकर' जैसी रहस्यमयी और डरावनी ताकतों का खतरा भी दिखाया गया है जो मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बनती हैं।

18+ देखें इस सीरीज को

'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीरीज में भरपूर हिंसा, युद्ध, और बोल्ड/एडल्ट सीन्स हैं। इसलिए यह सिर्फ वयस्कों (18+) के लिए है। इसलिए इसे अकेले में ही देखें, बच्चों के साथ नहीं ।

'गेम ऑफ थ्रोन्स' कास्ट

'गेम ऑफ थ्रोन्स' में किट हैरिंगटन, एमिलिया क्लार्क, पीटर डिंकलेज, लीना हेडी, निकोला कोस्टर-वाल्डो, सोफी टर्नर, मेसी विलियम्स, आइजैक हेम्पस्टेड राइट, शॉन बीन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

कहां देख सकते हैं सीरीज को

'गेम ऑफ थ्रोन्स' को आप जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन देख सकते हैं। ये एक शानदारी सीरीज है, जिसे आप अपने वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं।

आईएमडीबी रेटिंग

'गेम ऑफ थ्रोन्स' को IMDb पर दुनिया भर में हाई रेटिंग (9.2/10) मिली है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजJioHotstar: हॉलीवुड की वो सीरीज जिसने भारत में भी काटा गदर, मिली है 9.2 रेटिंग