द फैमिली मैन के जेके शारिब हाशमी वाइफ के कैंसर फाइट पर हुए इमोशनल, बोले- छठवीं बार फिर हो गया
द फैमिली मैन वेब सीरीज में श्रीकांत के दोस्त जेके यानी शारिब हाशमी को लोगों ने भरपूर प्यार दिया। उनकी पत्नी को अग्रेसिव कैंसर है। उन्होंने अपनी इमोशनल जर्नी पर बात की है।

द फैमिली मैन वेब सीरीज में जेके यानी शारिब हाशमी की लव लाइफ भले ही जीरो हो। असल जिंदगी में उनकी प्रेम कहानी इमोशनल और इंस्पिरेशनल है। शारिब की पत्नी नसरीन को कैंसर है। फैमिली मैन का पहला पार्ट आने से पहले उनकी जिंदगी में यह झटका आया था। तबसे अब तक नसरीन को छठी बार कैंसर वापस आ चुका है और दोनों एक साथ डटकर इसको हराने की कोशिश में हैं। शारिब और उनकी पत्नी ने बताया कि कैसे इस कठिन समय में दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।
जब हुआ कैंसर डायग्नोसिस
शारिब हाशमी और उनकी पत्नी नसरीन हॉटरफ्लाई पॉडकास्ट में थे। कैंसर से स्ट्रगल पर बात करते हुए दोनों कई बार इमोशनल हुए और आंसू पोछते दिखे। नसरीन ने बताया कि उनकी शादी में काफी स्ट्रगल्स थे। शारिब की कमाई अच्छी नहीं थी, घरवाले राजी नहीं थे। काफी जद्दोजहद के बाद शादी हुई। चीजें ठीक होने लगीं। तभी उनको ओरल कैंसर डायग्नोस हो गया। उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्हें ओरल कैंसर हुआ। नसरीन बताती हैं, 'डॉक्टर ने बायोप्सी की थी। मैं रिपोर्ट लेकर वापस आ रही थी। शारिब मुझे रास्ते में ही मिले। मैंने इनसे पूछा कि जाना जरूरी है क्या? शारिब बोले, हां। मैंने कहा, जाओ, आना तब बात करेंगे। शारिब को रास्ते में ही याद आ गया कि आज रिपोर्ट आनी थी। वह आधे रास्ते से ही लौट आए। तब मैंने बताया और शारिब रो पड़े। मैंने समझाया कि शांत हो जाओ ठीक हो जाएगा।'
5 बार हो चुकी है सर्जरी
शारिब बताते हैं, 'उनकी 5 बार सर्जरी हो चुकी है। 5 बार कैंसर दोबारा आ चुका है। अब छठवीं बार फिर हो गया। इस बार हर जगह फैल गया है। यह भी ठीक हो जाएगा, ट्रीटमेंट चल रहा है। जिस तरह से ये डील कर रही थी उससे हम सबको फिर से हिम्मत मिलने लगी। उसका जो कैंसर है काफी एग्रेसिव नेचर का है इसलिए इतनी बार वापस होता है लेकिन उसके बावजूद भी ये हिम्मत के साथ उससे डील करती हैं। फाइट करती हैं।'
लगता है कितनी सुंदर थी...
नसरीन ने बताया कि शारिब ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। शूट है, बिजी हैं कैसे भी मैनेज करके उनके पास वह हॉस्पिटल पहुंचे। वह बोलीं कि इस बात पर उन्हें बहुत तसल्ली और खुशी मिलती है। नसरीन बोलती हैं, 'कई बार मुझे अच्छा नहीं लगता था। इतनी सारी सर्जरी हो जाना। फेस चेंज हो जाना। दांतों में इतनी दिक्कत होती है। मैं अपना पुराना फेस देखती थी तो लगता है कि यार मैं कितन सुंदर थी। अब मैं कितनी अलग दिखती हूं। मैं बहुत कॉन्फिडेंट थी। अब मुझे लगता है कि नहीं कम से कम मैं पने परिवार के साथ जिंदा हूं तो कोई चीज मायने नहीं रखती हैं।' शारिब बोले, उन दोनों के लिए प्यार ही काफी है क्योंकि ज्यादातर टाइम पैसे नहीं होते थे।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


