सच्ची घटनाओं पर आधारित है यह नेटफ्लिक्स मूवी, जानिए क्या है कहानी और क्यों कर रही है ट्रेंड
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बीते कुछ दिनों से एक फिल्म ट्रेंड कर रही है। कहानी दमदार है और लगभग हर तरह की ऑडियंस को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'फेसिंग अल चापो' (Facing El Chapo) टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। अगर आप सस्पेंस थ्रिलर के साथ-साथ ड्रामा का कॉम्बिनेशन भी पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। इस फिल्म की IMDb रेटिंग भी 6 से ज्यादा है और इसमें इंडियन स्टार कास्ट भी है। लेकिन इस फिल्म को मस्ट वॉच बनाने के पीछे बस यही कुछ फैक्टर नहीं हैं। इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं जिनके चलते यह फिल्म वायरल हो गई है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में सब कुछ, और आपको यह क्यों देखनी चाहिए।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह कहानी दो ईमानदार मैक्सिकन फेडरल पुलिस अफसरों के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी ड्यूटी के दौरान एक दिन वह एक चोरी की गाड़ी को रोकते हैं। गाड़ी रोकने के बाद उन्हें कुछ देर बाद पता चलता है कि उनका सामना दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफिया और कार्टेल बॉस 'अल चापो' से हो गया है। अब वो एक बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं। कहानी का फोकस इस बात पर है कि दोनों उस खूंखार कार्टेल बॉस और उसके गैंग के खिलाफ अपनी शिफ्ट के आखिरी कुछ घंटों में खुद को जिंदा कैसे बचा पाते हैं।
क्यों बनी सबकी फेवरिट?
फिल्म सुर्खियों में इसलिए बनी हुई है क्योंकि इसमें एक्शन, एडवेंचर, थ्रिलर, क्राइम और कॉप ड्रामा फील भी है। यानि यह करीब-करीब हर तबके की ऑडियंस के लिए बेस्ट चॉइस बन जाती है। इतना ही नहीं, फिल्म की हिंदी डबिंग कमाल की है। निर्देशन चावा कार्टास ने हर सीन को इतनी काबिलियत के साथ शूट किया है कि वो आपका ध्यान भी खींचता है और साथ ही साथ आपको इंगेज भी रखता है। दिलचस्प बात यह भी है कि यह पूरी फिल्म असल में सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हर सीन रियल इंसीडेंट से रिलेट होता है।
वास्तविक जगहों पर हुई शूट
नेटफ्लिक्स पर यह मूवी पिछले कुछ दिनों से टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। आज रविवार को भी यह टॉप 3 पर काबिज है। तो अगर इस वीकेंड आप अपने परिवार के साथ या अकेले बैठकर कुछ बढ़िया एन्जॉय करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। फिल्म का बजट बहुत ज्यादा नहीं था, लेकिन यह डायरेक्टर का हुनर ही था कि इतनी कमाल की फिल्म तैयार की गई है। मजेदार बात यह भी है कि इसके ज्यादातर सीन सच्ची घटना वाली जगहों पर ही फिल्माए गए हैं जो इसे और भी रोमांचक बनाते हैं।


