Exclusive: अनंत जोशी का इंटरव्यू, बताया ‘गुल्लक 5’ में वैभव राज गुप्ता को क्यों किया गया रिप्लेस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Exclusive: ‘गुल्लक’ का पांचवां सीजन आने वाला है। पिछले चार सीजन में वैभव राज गुप्ता ने अन्नू मिश्रा का किरदार निभाया था। वहीं पांचवें सीजन में अनंत जोशी, अन्नू मिश्रा बने हैं।

Exclusive: अनंत जोशी का इंटरव्यू, बताया ‘गुल्लक 5’ में वैभव राज गुप्ता को क्यों किया गया रिप्लेस

Gullak 5: फैमिली ड्रामा सीरीज ‘गुल्लक 5’ ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 5 जून से स्ट्रीम होगी। फैंस इस सीरीज के पांचवें सीजन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, उनके मन में बस एक ही सवाल आ रहा है, आखिरी अनंत जोशी ने वैभव राज गुप्ता को रिप्लेस क्यों किया? अनंत जोशी ने लाइव हिन्दुस्तान को दिए इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दे दिया है। आइए बताते हैं।

क्या बोले अनंत जोशी?

अनंत जोशी, जिन्होंने ‘गुल्लक 5’ में अन्नू मिश्रा का किरदार निभाया है, उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘वैभव ने सीजन 5 क्यों नहीं किया इस सवाल का जवाब तो आपको वैभव ही दे सकते हैं। हालांकि, मुझे ये बताया गया है कि वैभव की डेट्स अवेलेबल नहीं थीं। वैभव किसी और प्रोजेक्ट में बिजी थे इसलिए उनकी जगह मुझे कास्ट किया गया।’

सेट पर किससे सबसे ज्यादा जमी?

अनंत जोशी ने बताया कि सेट पर उनकी बॉन्डिंग सबके साथ अच्छी थी। हालांकि, उनकी सबसे ज्यादा जमील खान के साथ जमी। बता दें, ‘गुल्लक 5’ में जमील खान ने संतोष मिश्रा का किरदार निभाया है। अनंत बोले, ‘मैं इससे पहले सबके साथ काम कर चुका हूं। हालांकि, ‘गुल्लक’ में मैंने पहली बार जमील खान के साथ काम किया और मेरी बॉन्डिंग भी सबसे स्ट्रॉन्ग उन्हीं के साथ बनी।’

यहां देखिए ‘गुल्लक 5’ का ट्रेलर

रेलवे स्टेशनों पर पर्चे बांटते थे वैभव

वैभव का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वैभव मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद वैभव ने रेलवे स्टेशनों पर NGO के पर्चे बांटते थे और महीने के 8000 रुपये कमाते थे। इस बीच ऑडिशंस भी देते थे। हालांकि, उन्हें बार-बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था। हालांकि, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सात साल के संघर्ष के बाद उन्हें ‘गुल्लक’ मिली और उनका किरदार अन्नू मिश्रा घर घर में फेमस हो गया।

अनंत जोशी के बारे में

अनंत जोशी ने ब्लॉकबस्टर ओटीटी सीरीज 'वर्जिन भास्कर' से फेम हासिल किया था। साल 2023 में उनकी दो फिल्में '12वीं फेल' और ‘कठल ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ आईं और सुपरहिट हो गईं। इसके बाद अनंत नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज 'ये काली काली आंखें' और फिल्म 'कोबाल्ट ब्लू' का हिस्सा बने। वहीं नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मामला लीगल है' के लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली। इसके बाद उन्होंने 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' (2025) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया और अब ‘गुल्लक 5’ में नजर आने वाले हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।