Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजemraan Hashmi sharad Kelkar starrer taskaree streaming on Netflix know plot reasons to watch new ott crime thriller
ओटीटी पर बढ़िया शो की तलाश? जानें क्यों देखना चाहिए इमरान हाशमी का ये क्राइम थ्रिलर

ओटीटी पर बढ़िया शो की तलाश? जानें क्यों देखना चाहिए इमरान हाशमी का ये क्राइम थ्रिलर

संक्षेप:

OTT Watch: थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर लेटेस्ट शो तस्करी देख सकते हैं। इमरान हाशमी और शरद केलकर के बीच शह-मात का गेम आपको पसंद आ सकता है। शो से जुड़ी कुछ डिटेल आप यहां देख सकते हैं।

Jan 14, 2026 01:23 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इमरान हाशमी की मच अवेटेड वेब सीरीज तस्करी: द स्मगलर्स वेब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह शो स्पेशल 26 और स्पेशल ऑप्स फेम नीरज पांडेय ने बनाया है। इमरान हाशमी पहली बार नीरज के साथ काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्करी के रिव्यूज आने लगे हैं और लोगों को यह वेब शो पसंद आ रहा है। पूरी सीरीज 7 एपिसोड्स में है। टोटल ड्यूरेशन 5 घंटे 19 मिनट। इमरान हाशमी के साथ मूवी में शरद केलकर, अमृता खानविलकर और जोया अफरोज भी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है फिल्म का प्लॉट

फिल्म मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के बैकड्रॉप पर बनी है। पुलिस अफसर प्रकाश कुमार पर स्मलिंग नेक्सस को तोड़ने का प्रेशर है। वह स्मलिंग के इस जाल का सफाया करने के लिए 3 सस्पेंड हो चुके अफसरों का सस्पेंशन खत्म करने के लिए टीम बनाता है। इनमें अर्जुन मीणा (इमरान हाशमी) भी एक हैं। चार अफसरों का ग्रुप बड़ा चौधरी (शरद केलकर) के गैंग को तबाह करने में लग जाता है। अर्जुन इस खेल में स्मगलिंग में पकड़ी गई एक फ्लाइट अटेंडेंड प्रिया को अंडर कवर एजेंट बनाकर स्मगलर्स के गिरोह में भेजता है। कहानी में मजेदार ट्विस्ट और टर्न आते हैं, जिन्हें आपको स्क्रीन पर देखकर ही मजा आएगा।

सीरीज के 7 एपिसोड्स 38 से 58 मिनट के बीच हैं। नीरज पांडेय ने इस सीरीज के लिए काफी रिसर्च की है। उन्होंने जिस तरह से एयरपोर्ट कस्टम की दुनिया दिखाई है, उसकी तारीफ हो रही है। इमरान हाशमी का कैरेक्टर हीरो वाला है लेकिन वह ग्रे शेड लिए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, एक की IMDb रेटिंग 9.6

क्यों देखें तस्करी

-अगर आपको नीरज पांडे की अ वेनस्डे (A Wednesday), स्पेशल ऑप्स और स्पेशल 26 पसंद है तो देख सकते हैं। खासकर अगर आपको थ्रिलर जॉनर पसंद है तो।

-इमरान हाशमी को सीरियस अपनी सीरियल किसर की इमेज तोड़ चुके हैं। उन्हें सीरियस रोल्स में काफी पसंद किया जा रहा है। वह दमदार एक्टिंग करते हैं। X पर कुछ लोगों ने लिखा भी है कि सिर्फ इमरान हाशमी को देखने के लिए इस बार नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लिया है।

-शरद केलकर बड़ा चौधरी के रोल में हैं। सोशल मीडिया पर उनको भी काफी तारीफ मिल रही है। आपको माइंड गेम वाली फिल्में और सीरीज देखने का शौक है तो तस्करी पसंद आएगी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।