सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर
दिलजीत दोसांझ की सतलुज से जुड़ा मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। एक वकील ने पंजाब-हरियाणा की हाईकोर्ट में फिल्म की गैरकानूनी स्क्रीनिंग्स पर सवाल उठाया है और उसके खिलाफ याचिका दायर की है।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतुलज पिछले कुछ वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म का नाम पहले पंजाब 95 था। सतलुज को करीब तीन साल बाद जी5 पर 3 जुलाई को रिलीज किया गया था, लेकिन दो दिन बाद ही फिल्म को हटाने के निर्देश आ गए। ओटीटी से फिल्म हटने के बाद भी पंजाब के कुछ गांव और शहरों में लोग फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग्स करवा रहे हैं। अब इन स्क्रीनिंग्स के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है।
फिल्म को लेकर क्या है याचिका?
एडवोकेट विनीत जिंदल ने अपने एक्स पर याचिका की एक कॉपी पोस्ट की है। उस कॉपी को पोस्ट करते हुए विनीत ने कहा- पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इस याचिका के जरिए मैं उन लोगों, धार्मिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहा हूं जो फिल्म की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स आयोजित कर रहे हैं। ऐसी स्क्रीनिंग्स कथिततौर पर किसी समुदाय तथा सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ हिंसा और नफरत फैलाने के लिए हो रही हैं।
गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स आयोजित करने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग
एडवोकेट ने आगे लिखा- ये गैर-कानूनी काम पंजाब में शांति, पब्लिक ऑर्डर और सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा पहुंचा सकते हैं। मैंने ऐसी गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स को रोकने के लिए उचित निर्देश मांगे हैं। साथ ही, जो लोग ये कर रहे हैं उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
पंजाब के गांवों में लोग साथ बैठकर देख रहे दिलजीत की फिल्म
बता दें, बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जी5 से फिल्म हटाने के बाद पंजाब के अलग-अलग गांवों और शहरों में लोग अपने स्तर पर फिल्म डाउनलोड कर बड़ी एलईडी स्क्रीन्स पर फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। लोग गुरुद्वारों और खुले स्थानों पर एक साथ बैठकर यह फिल्म देख रहे हैं। न केवल पंजाब बल्कि राजस्थान से भी फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग की तस्वीरें सामने आई थीं। इस तस्वीरों को दिलजीत ने अपने इंस्टा पर शेयर भी किया था।
फिल्म हटने पर क्या बोले थे दिलजीत दोसांझ?
सतलुज जी5 पर तीन जुलाई को रिलीज हुई थी। रिलीज के दो दिन बाद ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दी हई। फिल्म हटने के बाद दिलजीत का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिलजीत कह रहे थे कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि फिल्म को हटा दिया जाएगा। दिलजीत ने कहा कि उन्हें लगा था कि सोमवार तक फिल्म को ओटीटी से हटाया जाएगा, लेकिन रविवार को ही फिल्म हटा दी गई। दिलजीत ने भी लोगों से फिल्म को लिंक डाउनलोड करके देखने की अपील की थी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


