
मेरी जान जा सकती है, मैं पिज्जा नहीं हूं… शेफाली शाह ने बताया कब लिया पहली शादी तोड़ने का फैसला
शेफाली शाह ने साल 2000 में विपुल शाह से शादी की थी और वह दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। शेफाली की पहली शादी हर्ष छाया से हुई थी, यह अच्छा अनुभव नहीं रहा था। उन्होंने अपना वो खराब फेज याद किया है।
दिल्ली क्राइम फेम शेफाली शाह अक्सर अपनी पहली शादी के बारे में जिक्र करती रहती हैं। उन्होंने विपुल शाह से पहले हर्ष छाया से शादी की थी। हर्ष के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं चला। एक रीसेंट इंटरव्यू में शेफाली ने पुराना वक्त याद किया। बताया कि पहली शादी में एक सिचुएशन आई कि उन्हें लगा कि वह मर सकती हैं और बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। उन्हें डर था कि दूसरी शादी में भी ऐसा हो सकता है लेकिन फिर भी रिस्क लिया।
बुरे वक्त ने सिखाई अपनी कीमत
शेफाली जूम के यूट्यूब चैनल से बात कर रही थीं। उन्होंने अपनी शादी का वो वक्त याद किया जब परेशानियां झेली थीं। शेफाली बोलीं, 'किसी ने मुझे नहीं बताया कि तुम पर्याप्त हो। तुम्हें कम्प्लीट होने के लिए एक पति, एक दोस्त, एक भाई या एक बहन की जरूरत नहीं है। तुम पर्याप्त हो। तो अगर तुम्हारे रिश्ते अच्छे हैं तो बढ़िया है लेकिन अगर नहीं हैं तो इससे तुम्हारी वैल्यू पर फर्क नहीं पड़ेगा। किसी ने मुझे यह नहीं बताया था। जाहिर सी बात है कि आप चीजों से गुजरते हैं तो ये बात खुद से ही समझ आती है। यह उस समय आता है जब आपको पता चलता है कि ये सिचुएशन आपको तोड़ देगी या बना देगी। हो सकता है कि यह हर दिन हो रहा हो लेकिन एक पल आता है जब आपको अहसास होता है, 'ऐसे तो मैं मर सकती हूं। और नहीं झेला जाएगा।''
डर था पर उठाया रिस्क
शेफाली आगे बोलीं, 'मुझे इस बात का अहसास मेरी पहली शादी के बाद हुआ था। एक करीबी दोस्त ने मुझसे एक बार पूछा, 'अगर तुम्हें फिर से कभी प्यार ना मिला तो? क्या तुम ये रिस्क उठाओगी या रुकोगी?' मैंने जवाब दिया, 'मैं फिर भी रिस्क लूंगी। अगर मुझे जिंदगी अकेले ही बितानी है तो वही चुन लूंगी। मैं ऐसी सिचुएशन में नहीं रह सकती जो मुझे खुशी या कॉन्फिडेंस ना दे या ये ना फील करवाए कि मेरी अहमियत है।' तब मैंने तय किया कि बाहर निकल जाऊंगी और पहली बार अकेले रहने का सोचा, जबकि हमेशा पेरेंट्स के साथ रही थी। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आप परवाह करना कम कर देते हैं, आप लोगों को खुश करने की चिंता नहीं करते। तब मैं उस ज्ञान तक पहुंची कि मैं पिज्जा नहीं हूं, सबको संतुष्ट नहीं कर सकती।'
वायरल हो चुका हर्ष छाया का पोस्ट
शेफाली शाह की पहली शादी 1994 में एक्टकर हर्ष छाया से हुई थी। साल 2000 में दोनों अलग हो गए थे। शेफाली अब विपुल शाह की पत्नी हैं। कुछ रोज पहले हर्ष छाया का एक पोस्ट वायरल था। उन्होंने इसमें पहेली की तरह से लिखा था। किसी के नाम का जिक्र नहीं था हालांकि सबको समझ आ रहा था कि उनका इशारा शेफाली की तरफ है। हर्ष छाया ने लिखा था कि ये एक एक्टर कपल के बारे में है जिसका तलाक 25-30 साल पहले हो चुका है। समय के साथ पति इस पर बात करने से बचता है लेकिन पत्नी की कोई नई रिलीज होती है या किसी स्टेज पर हो तो माइक लेकर सबको बताने लगती है कि 25 साल पहले वह कितनी खराब शादी में थी। हर्ष ने एक फिल्म का उदाहरण देकर बताया था कि पति ने फिल्म प्रोड्यूस की थी। बता दें कि विपुल शाह फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




