चिरैया के इस चर्चित सीन में हनीमून पर पूजा ने क्यों उठाया था ब्लेड, 'अरुण' सिद्धार्थ ने बताया
चिरैया वेब सीरीज अगर आपने देखी होगी तो उसका एक सीन काफी विचलित करने वाला है। हनीमून पर गई लड़की अपने पति से बचने के लिए प्राइवेट पार्ट्स पर ब्लेड मार लेती है। अब एक्टर सिद्धार्थ ने इस सीन पर बात की है।

चिरैया वेब सीरीज के एक सीन ने हर दर्शक के रोंगटे खड़े कर दिए। यह सीन पूजा और अरुण के हनीमून का है। दोनों मनाली जाते हैं। वहां कुछ ऐसा होता है जो सोचकर भी सिहरन होती है। वेब सीरीज में अरुण का रोल सिद्धार्थ ने निभाया है। पूजा के रोल में प्रसन्ना हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिससे डरकर पूजा को ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट्स पर कट करना पड़ना। डायरेक्टर ने उन्हें क्या ब्रीफ दिया था।
सीन के बारे में क्या समझाया गया था
सिद्धार्थ बताते हैं, 'जब शादी हुई थी तो हमारे ठीक सामने भैया-भाभी का रूम है। इसलिए अरुण के दिमाग में सुहागरात को लेकर जो चल रहा था वो सब नहीं हो पाता। घर पर लोग हैं, नीचे फंक्शन भी चल रहा है। फिर जब आप हनीमून पर जाते हो। तब वो आपका टाइम होता है कि जो भी फैंटेसी दिमाग में हैं, उन्हें पूरा करो क्योंकि आसपास कोई नहीं है। आप हनीमून पर हो और प्रैक्टिकली यही करने आए हो। यही ब्रीफ मुझे मिला था।'
क्या चल रहा था सिद्धार्थ के दिमाग में
सिद्धार्थ से पूछा गया कि ब्लेड वाला सीन करते वक्त वह क्या सोच रहे थे। इस पर सिड बोले कि अगर वह सिद्धार्थ की तरह सोचते तो वो सीन नहीं कर पाते। उस वक्त वह पूरी तरह से अरुण थे। वह बोले, 'उस वक्त मैं अरुण था जो सेक्स के लिए कुछ भी कर सकता था। उसका उस वक्त सिर्फ एक गोल था कि फिजिकली इंटीमेट हो चाहे कुछ भी हो जाए। अरुण के दिमाग में उस वक्त ये था कि अगर पूजा दरवाजा खोले और सच में पीरियड हुआ हो तो वह फिर भी वो सब करेगा। उस पॉइंट पर मेरी सोच वही थी, मुझमें इतनी हवस थी।'
उस वक्त क्या सोच रही थीं प्रसन्ना
प्रसन्ना ने बताया कि उनके मन में उस सीन के वक्त क्या था। वह बोलीं, 'मैं अभी भी ब्लैंक हूं। उस वक्त भी ब्लैंक थी। मुझे बस डर की और असहाय होने की फीलिंग थी। मैं इसे बता नहीं सकती।'
चिरैया के बारे में
चिरैया 6 एपिसोड्स की वेब सीरीज है। इसमें मैरिटल रेप, महिलाओं की इच्छा, पितृसत्ता जैसे विषयों पर रोशनी डालने की कोशिश की गई है। दिव्या दत्ता एक कम पढ़ी-लिखी बहू और जेठानी के रोल में हैं। जिनके बच्चे नहीं थे और देवर को बेटे की तरह पाला। उस देवर की शादी होती है तो कमलेश का सामना उसकी सुहागरात और शारीरिक रिश्ते से जुड़े कुछ चौकाने वाली बातों से होता है। फिर वह अपनी देवरानी को न्याय दिलाने की ठानती है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


