चिरैया देख आपको भी आया पूजा के पति अरुण पर गुस्सा? सुहागरात वाले सीन में रो पड़े थे सिद्धार्थ

Apr 05, 2026 05:00 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

चिरैया वेब सीरीज में अरुण का रोल करने वाले सिद्धार्थ को लोगों की खूब नफरत मिली। मूवी में वह असवंदेनशील पति बने हैं जिसे अपने शारीरिक सुख के आगे बीवी के दर्द की परवाह नहीं। अब उन्होंने फिल्म से जुड़ा कुछ इंट्रेस्टिंग बताया है।

चिरैया देख आपको भी आया पूजा के पति अरुण पर गुस्सा? सुहागरात वाले सीन में रो पड़े थे सिद्धार्थ

ओटीटी पर आई चिरैया वेब सीरीज अब तक नहीं देखी तो इसके कई रील्स जरूर दिखे होंगे। सीरीज मैराइटल रेप, पितृसत्ता, महिला की इच्छा जैसे सोशल मुद्दों पर बनाई गई है। इस पर काफी डिसकशन हो रहा है। मूवी में कुछ सीन्स विचलित करते हैं। फिल्म में पूजा और अरुण लीड किरदार हैं जिनके इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। उनकी भाभी कमलेश भी अहम रोल में हैं। अरुण का रोल निभाने वाले सिद्धार्थ से फिल्म देखने वाले ज्यादातर लोगों को नफरत हो गई। उन्हें गालियां भी पड़ीं। अब एक इंटरव्यू के दौरान पूजा का रोल निभाने वाली प्रसन्ना ने बताया है कि सिद्धार्थ का सीन देते समय क्या हाल था।

सुहागरात सीन में लेना पड़ा था ब्रेक

सिद्धार्थ और प्रसन्ना फिल्मी ज्ञान से बातचीत कर रहे थे। उन दोनों ने ही बताया कि फिल्म स्टोरी देखकर फैसला लिया था कि मूवी करनी ही है। हालांकि फिल्म शूट करना आसान नहीं था। प्रसन्ना बताती हैं, 'हमारे पास इंटिमेसी कॉ-ऑर्डिनेटर भी थे। जब हम शूट कर रहे थे तो वहां काफी सिक्योरिटी और सेफ्टी थी। जब सुहागरात वाला सीन कर रहे थे तो सिद्धार्थ रोने लगे। वह कांपने लगे। हमें थोड़ी देर का ब्रेक लेना पड़ा कि वह थोड़ा बेटर फील करें। इसके बाद हम आगे बढ़े।'

सीरीज देखकर भी रोए थे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ से पूछा गया कि उनके मन में क्या था? सिद्धार्थ बोले, 'पता नहीं। काश पता होता। हम तो रिहर्सल कर चुके थे। यह कोरियोग्राफी की तरह था। जैसे डांसिंग होता है। स्टेप्स थे। हम प्रैक्टिस कर चुके थे। हम दोनों एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल भी थे। ऐसा नहीं था कि डायरेक्टली पहुंच गए थे। हम पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे। मुझे नहीं पता कि उस पॉइंट पर क्या हो गया था। जबकि आपको पता होता है कि ये फिल्म के लिए होता है लेकिन एक इंसान के तौर पर मुझे पता नहीं क्या हुआ। जब मैं यह फिल्म देख रहा था तब भी रोने लगा था।' प्रसन्ना बोलती हैं कि शरीर को तो फील होता है, भले ही आपका दिमाग जानता है कि कैमरा के लिए है।

बचपन से मिली कैसी सीख

सिद्धार्थ ने बताया, 'बचपन से उन्हें बड़ा करने में मां की सीख की अहम भूमिका रही है। मैं पहले को-एड स्कूल में था। मां हर रात सोने से पहले एक सेशन रखती थीं। मुझे याद है 9.30 पर बड़े अच्छे लगते हैं आता था। हम वो देखते और डिनर करते थे। उसके बाद दस से सवा दस तक मम्मा रोज रात में सीख देती थीं। बताती थी कि गर्ल्स वॉशरूम में नहीं जाना। लड़कियों से आगे नहीं निकला और ना ही उनसे दादागीरी दिखाना। कुछ पार्ट्स हैं जहां महिला को टच नहीं करना चाहिए। क्यों बच्चे तो सोचते हैं कि सब एक ही तरह के होते हैं। इसलिए बचपन से ये सब सीख मिली थी। मेरे दिमाग की 2 साल की फ्रेमिंग ऐसी है। पूरी जिंदगी ऐसी काटी है। हो सकता है कि यही कंडीशनिंग हो जिसमें वो अंदर का 2 साल का बच्चा रोया हो कि ये तू क्या कर रहा है।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।