Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजC drama with good imdb rating on netflix amazon prime video and viki
C-Drama: ये हैं 8 मजेदार चाइनीज सीरीज, 8.9 है एक की आईएमडीबी रेटिंग, दूसरे की 8.8

C-Drama: ये हैं 8 मजेदार चाइनीज सीरीज, 8.9 है एक की आईएमडीबी रेटिंग, दूसरे की 8.8

संक्षेप:

Good C-Drama: अगर आप अच्छी आईएमडीबी रेटिंग वाली चाइनीज सीरीज देखना चाहते हैं, तो यहां IMDb पर टॉप रेटिंग हासिल करने वालीं सीरीज की लिस्ट दी गई है।

Jan 16, 2026 03:15 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Good Chinese Drama: चाइनीज ड्रामा (C-Drama) देखते हैं? हां! तो आप सही जगह आए हैं। वीकेंड शुरू हो गया है। अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स या विकी है तो आप चाइना की कई सारी फेमस वेब सीरीज देख सकते हैं। खास बात ये है कि इन सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 से ज्यादा है। आपको बताते हैं कुछ सीरीज तो ऐसी भी हैं जिनकी आईएमडीबी रेटिंग 8.8 और 8.9 है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1.द अनटेम्ड (The Untamed, 2019)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.7

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

क्यों देखें?: ये चीन की सबसे फेमस सीरीज में से एक है। इसमें दो रक्षकों की कहानी दिखाई गई है जो एक पुराने रहस्य को सुलझाने के लिए साथ आते हैं।

2.निर्वाण इन फायर (Nirvana in Fire, 2015)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.9

ओटीटी प्लेटफॉर्म - विकी

क्यों देखें?: इसे सीरीज को "चाइनीज गेम ऑफ थ्रोन्स" भी कहा जाता है। अगर आपको माइंड गेम और पॉलिटिकल स्टोरीज पसंद है तो आप ये सीरीज देख सकते हैं।

3. लव बिटवीन फेयरी एंड डेविल (Love Between Fairy and Devil, 2022)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.4

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

क्यों देखें?: एक पावरफुल राक्षस और एक मासूम परी की ये कहानी अपने विजुअल इफेक्ट्स (CGI) और इमोशनल कहानी के लिए जानी जाती है।

Hidden Love

4. हिडन लव (Hidden Love, 2023)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.6

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

क्यों देखें?: ये पिछले तीन साल से ट्रेंड कर रही है। इसमें एक लड़की को अपने भाई के दोस्त से प्यार हो जाता है।

5. मीट यॉर सेल्फ (Meet Yourself, 2023)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.6

ओटीटी प्लेटफॉर्म - विकी

क्यों देखें?: इस सीरीज में शहर की भागदौड़ से थककर गांव में सुकून तलाशने वाली एक लड़की की कहानी।

6. व्हेन आई फ्लाई टुवर्ड्स यू (When I Fly Towards You, 2023)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.5

ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स

क्यों देखें?: स्कूल के दिनों की पुरानी यादें ताजा करने वाली एक बहुत ही प्यारी और हल्की-फुल्की लव स्टोरी।

The Long Season, 2023

7. द लॉन्ग सीजन (The Long Season, 2023)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.8

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

क्यों देखें?: इसे मास्टरपीस कहा जाता है। एक पुराने मर्डर केस को सुलझाने की यह कहानी तीन अलग-अलग समय काल (Decades) में चलती है।

ये भी पढ़ें:रियल लाइफ पर बनी है साउथ की ये फिल्म, 8.4 है इसकी IMDb रेटिंग, आपने देखी है?
ये भी पढ़ें:8.8 है साउथ की इस रोमांटिक फिल्म की IMDb रेटिंग, प्राइम वीडियो पर देखें

8. रीसेट (Reset, 2022)

आईएमडीबी रेटिंग - 8.1

ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

क्यों देखें?: दो लोग एक बस धमाके में फंस जाते हैं और बार-बार उसी दिन को जीने लगते हैं। उन्हें धमाका रोकने का रास्ता ढूंढना होता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।