ईशान खट्टर की द रॉयल्स 2 में नहीं होंगी भूमि पेडनेकर? पहले सीजन के बाद हुई थीं ट्रोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईशान खट्टर के नेटफ्लिक्स वाले शो द रॉयल्स को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था। अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है। लेकिन इस बार लीड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इस सीरीज में नहीं नजर आएंगी। उन्हें इस रोल के लिए ट्रोल भी किया गया था।

bhumi pednekar is no longer part of ishaan khattter netflix series the royals reports

नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स ने ऑडियंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। ईशान खट्टर के काम को पसंद किया गया था। अब इस शो का दूसरा सीजन आ रहा है। लेकिन इस बार शो में भूमि पेडनेकर के नहीं होने की खबर सामने आई है। पहले सीजन में लीड सोफिया के किरदार में थीं, हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्हें इस रोल के लिए काफी ट्रोल किया गया था। अब कहा जा रहा है कि इसी ट्रोल होने की वजह से भूमि द रॉयल्स सीजन 2 का हिस्सा नहीं होंगी।

द रॉयल्स 2 में नहीं होंगी भूमि?

मिड डे के मुताबिक द रॉयल्स का दूसरा सीजन आ रहा है। पब्लिकेशन ने बताया कि इसके नए सीजन में भूमि का किरदार नहीं होगा। इसकी वजह भूमि से कोई विवाद नहीं बल्कि मेकर्स कहानी को किसी और डायरेक्शन में ले जाने की सोच रहे हैं। पब्लिकेशन ने अपने सूत्र के हवाले से बताया कि जब उन्होंने शो बनाया था तो ऑडियंस को शाही परिवार पसंद आया था। ईशान, साक्षी, जीनत के किरदार पसंद आए थे। पहले सीजन में लव स्टोरी को अधूरी लव स्टोरी के सत्य छोड़ा गया था। भूमि से कोई विवाद नहीं है बस मेकर्स कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।

भूमि दूसरे प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम

तो ऐसा माना जा रहा है कि पहले पार्ट में जो लव स्टोरी दिखाई गई थी वो दूसरे सीजन में नहीं होगी। इस नए सीजन में परिवार और किरदारों पर कहानी बेस्ड होगी। भूमि की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपना ध्यान हटा कर दूसरे प्रोजेक्ट्स में लगा लिया है। वो एक कोर्टरूम ड्रामा पर काम कर रही हैं। ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म वही बना रहे हैं जिन्होंने यामी गौतम के साथ हक बनाई थी। इसके अलावा भूमि इमरान खान के साथ नेटफ्लिक्स के एक प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर काम चल रहा है।

भूमि ने बनाई दूरी

द रॉयल्स के बाद भूमि को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा था कि ऑनलाइन ट्रोलिंग से उनपर बुरा असर पड़ा था। ये असर इतना बुरा था कि उन्हें अपनी क्रिएटिव आवाज तक सुनाई नहीं दे रही थी। ये भूमि के लिए बुरा फेज था। इस दौरान भूमि ने भी अपने काम से ब्रेक लिया। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी कम हो गई। हाल में उन्होंने अपनी दोस्त कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की शादी अटेंड की थी जिसकी तस्वीरें भूमि ने शेयर की थीं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजईशान खट्टर की द रॉयल्स 2 में नहीं होंगी भूमि पेडनेकर? ये है वजह