‘पंचायत’, ‘द फैमिली मैन’ से भी ज्यादा है इस वेब सीरीज की रेटिंग, 6 साल से कोई नहीं तोड़ पा रहा है ये रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वीकेंड शुरू होने वाला है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। ये सीरीज इस वक्त सोनी लिव पर है।

स्कैम 1998

ओटीटी की दुनिया में जब भी बेहतरीन वेब सीरीज की बात होती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले 'पंचायत', 'द फैमिली मैन', 'मिर्जापुर' या 'पाताल लोक' जैसे नाम आते हैं। इन शोज ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है और इन्हें कल्ट स्टेटस हासिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी वेब सीरीज भी है, जिसकी रेटिंग इन सबसे ज्यादा है। आइए आपको इस सीरीज के बारे में बताते हैं।

सीरीज का नाम और रेटिंग

दिलचस्प बात ये है कि पिछले 6 सालों से इस वेब सीरीज का रिकॉर्ड कोई भी दूसरा शो नहीं तोड़ पाया है। हम बात कर रहे हैं हंसल मेहता के निर्देशन में बनी मास्टरपीस सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' की। इस सीरीज को आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग मिली है।

टॉप सीरीज की रेटिंग

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी - 9.2 / 10

गुल्लक - 9.1/10

एस्पिरेंट्स - 9.1/10

पंचायत - 9.0 / 10

द फैमिली मैन - 8.7 / 10

मिर्जापुर - 8.5 / 10

6 साल से अटूट है ये रिकॉर्ड

साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज को लगभग 6 साल होने जा रहे हैं, लेकिन आज तक कोई भी हिंदी सीरीज इस रेटिंग को पार नहीं कर पाई है। हां, 'सपने वर्सेस एवरीवन' की आईएमडीबी भी 9.2 है, लेकिन 'स्कैम 1992' से ये सीरीज आगे नहीं निकल पाई है। अगर आप 'स्कैम 1998' देखना चाहते हैं तो सोनीलिव पर देख सकते हैं।'

प्रतीक गांधी बने रातों-रात स्टार

इस सीरीज की सक्सेस का क्रेडिट एक्टर प्रतीक गांधी को जाता है। हर्षद मेहता के किरदार में उन्होंने जान फूंक दी थी। उनके डायलॉग्स जैसे 'लोचा, लाफा और लापसी, इन तीनों से दूर रहो' और 'सक्सेस क्या है? फेलियर के बाद का चैप्टर' आज भी मीम्स और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं इसके बैकग्राउंड म्यूजिक की भी तारीफ होती है।

स्कैम 2003

'स्कैम 1992' की जबरदस्त सफलता के बाद, हंसल मेहता और सोनी लिव ने इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' भी रिलीज किया, लेकिन ये सीरीज वो कमाल नहीं दिखा पाई। भारत के इतिहास के सबसे बड़े स्टैम्प पेपर घोटाले के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी पर बनी इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजपंचायत, द फैमिली मैन से भी ज्यादा है इसकी रेटिंग, 6 साल से टॉप पर है ये सीरीज