OTT पर फैमिली-दोस्तों के साथ मुफ्त में देखनी हैं कॉमेडी वेब सीरीज, 5 धांसू सजेशंस

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

घर पर बैठकर फैमिली के साथ कुछ सा देखना चाहते हैं जिससे सबको साथ खिलखिलाने का मौका मिले। यहां 5 वेब शोज हैं जिन्हें बिना ओटीटी कनेक्शन के फ्री में देखा जा सकता है।

OTT पर फैमिली-दोस्तों के साथ मुफ्त में देखनी हैं कॉमेडी वेब सीरीज, 5 धांसू सजेशंस

गर्मी का मौसम है, ऐसे में बाहर निकलने के बजाय घर पर चिल करने से बेहतर आइडिया क्या हो सकता है। मूवी लवर हैं तो कुछ और सोचने की जरूरत नहीं। फैमिली या दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं। अगर ओटोटी कनेक्शन नहीं तो हम आपकी हेल्प कर देते हैं। यहां 7 ऐसी फिल्में और सीरीज हैं जिन्हें देखने के लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

ट्रिपलिंग

यह सीरीज पुरानी है। इसलिए हो सकता है आपसे मिस हो गई हो। ट्रिपलिंग चंदन, चंचल, चितवन तीन भाई-बहनों की कहानी है। लाइफ की परेशानियों से ऊबकर तीनों रोड ट्रिप पर निकल जाते हैं। सबकी दिक्कतें अलग-अलग हैं। किसी का तलाक हो रहा है, किसी को बोरियत है तो कोई लाइफ को सीरियसली नहीं ले रहा। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि लोग दोस्तों के साथ ऐसी ट्रिप प्लान करते हैं। मगर यहां आपको भाई-बहनों की ट्रिप में अलग मस्ती, झगड़े और पंगे देखने को मिलेंगे।

कहां देखें: टीवीएफ यूट्यूब चैनल

बैचलर्स

जो लोग घर से बाहर रह रहे हैं, वे इस सीरीज को जरूर पसंद करेंगे। इसमें आपको वही सारी चीजें दिखेंगी जो असल जिंदगी में होता है जैसे खाना बनाने को लेकर झगड़े, मकान मालिक से किच-किच और पैसों की तंगी। हॉस्टल या बाहर साथ रहने वाले फ्रेंड्स के साथ देखें तो आपको मजा आएगा।

कहां देखें: टीवीएफ यूट्यूब चैनल

फैमिली किराना स्टोरी

अगर आपको गुल्लक जैसी सीरीज पसंद हैं तो फैमिली किराना स्टोर देख सकते हैं। कहानी आपको अपने घर के पड़ोस की लगेगी। एक किराना स्टोर वाले की कहानी है जिसका घर दुकान से जुड़ा है। पूरी फैमिली ये स्टोर देखती है। इस बीच उनकी जिंदगी में जो घटता है वो मजेदार होता है। ग्राहक बढ़ाने की कोशिश, नकली नोट...ऐसे कई एपिसोड्स आएंगे जो आपको इंगेज रखेंगे।

कहां देखें: टीवीएफ यूट्यूब चैनल

ये मेरी फैमिली

अगर आप 90 के दशक के बच्चे हैं तो यह सीरीज देखकर आपको खूब मजा आएगा। परिवार और दोस्तों के साथ देखें, यह आपको स्कूल के दिनों में ले जाएगी। फ्रिज में बोतलें रखना, टीनएज का प्यार, फ्लेम निकालना, कूलर के सामने खड़े होकर पसीना सुखाना... सब आपको प्योर नॉस्टैल्जिया में लेकर जाएगा।

कहां देखें: टीवीएफ यूट्यूब चैनल, इसे एमएक्स प्लेयर पर भी फ्री में देख सकते हैं

ह्यूमरसली योर्स

स्टैंडअप कॉमेडी शोज देखकर लोग आजकल अपना स्ट्रेस कम करने की कोशिश करते हैं। कॉमेडियन्स की असली जिंदगी कैसी होती, इस सीरीज में यह दिखाया गया है। यह सीरीज मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन विपुल गोयल की जिंदगी का एक काल्पनिक रूप है। ये लोग बैक स्टेज कितना और किस तरह का प्रेशर झेलते हैं, नया कॉन्टेंट लाने का कितना प्रेशर होता है, उनका पर्सनल लाइफ बैलेंस इन सब को आप कॉमिक रूप में देख सकते हैं।

कहां देखें: इसे एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।