15 मई से 17 मई के बीच ओटीटी पर देखें ये 6 डरावनी सीरीज, दमदार है रेटिंग, चौंकाने वाला है क्लाइमैक्स

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपकी रातों की नींद उड़ा दे, तो ये 6 हॉरर सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इनमें न सिर्फ डरावने सीन हैं, बल्कि इनका अंत आपको हिलाकर रख देगा।

15 मई से 17 मई के बीच ओटीटी पर देखें ये 6 डरावनी सीरीज, दमदार है रेटिंग, चौंकाने वाला है क्लाइमैक्स

अगर आप हॉरर फिल्मों और सीरीज के शौकीन हैं और इस वीकेंड (15 मई से 17 मई तक) ओटीटी पर कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाला देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस फिल्म में मैंने उन छह सीरीज की जानकारी दी है जो मैंने खुद देखी हैं और मुझे बहुत डरावनी लगी हैं।

1. Midnight Mass (मिडनाइट मास)

IMDb रेटिंग: 7.7

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

हिंदी में है?: हां

कहानी: इस फिल्म में एक छोटे से आईलैंड की कहानी दिखाई गई है जहां करिश्माई पादरी (फादर) के आने के बाद अजीबोगरीब और चमत्कारिक घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन इन चमत्कारों के पीछे एक खौफनाक और रूह कंपा देने वाला सच छिपा होता है।

ट्रेलर

2. The Haunting of Bly Manor (द हॉन्टिंग ऑफ ब्लाई मैनर)

IMDb रेटिंग: 7.4

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

हिंदी में है?: हां

कहानी: एक अमेरिका की लेडी इंग्लैंड के एक पुराने घर (Bly Manor) में दो अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए आती है। कुछ ही समय बाद उसको इस बात का एहसास होने लगता है कि उस घर में लोगों के साथ-साथ आत्माएं भी रहती हैं।

ट्रेलर

3. Harper’s Island (हार्पर्स आइलैंड)

IMDb रेटिंग: 7.4

ओटीटी: एप्पल टीवी

हिंदी में है?: नहीं

कहानी: कुछ दोस्त और परिवार एक आईलैंड पर शादी के लिए इकट्ठा होते हैं। ये वही आईलैंड होता है जहां सात साल पहले एक सीरियल किलर ने कत्लेआम मचाया था। धीरे-धीरे मेहमान एक-एक करके गायब होने लगते हैं और कत्ल का सिलसिला शुरू हो जाता है।

ट्रेलर

4. Archive 81 (आर्काइव 81)

IMDb रेटिंग: 7.3

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

कहानी: एक आर्काइविस्ट (पुरानी फिल्मों को ठीक करने वाला) कुछ खराब हुईं वीडियो टेप्स को रिस्टोर करने का काम हाथ में लेता है। धीरे-धीरे ये आर्काइविस्ट एक लापता फिल्ममेकर और खतरनाक शैतानी कल्ट के जाल में फंसता चला जाता है।

ट्रेलर

5. Channel Zero (चैनल जीरो)

IMDb रेटिंग: 7.1

ओटीटी: प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी

हिंदी में है?: नहीं

कहानी: इसके अलग-अलग कई सारे सीजन हैं। इसका 'कैंडल कोव' और 'नो-एंड हाउस' सीजन बेहद डरावना माना जाता है।

ट्रेलर

6. American Horror Story (अमेरिकन हॉरर स्टोरी)

IMDb रेटिंग: 8.0

ओटीटी: जियोहॉटस्टार

कहानी: इस सीरीज के अब तक 12 से ज्यादा सीजन आ चुके हैं। हर सीजन एक अलग डरावने विषय पर आधारित होता है।

1. मर्डर हाउस - 12 एपिसोड

2. असाइलम - 13 एपिसोड

3. कोवेन - 13 एपिसोड

4. फ्रीक शो - 13 एपिसोड

5. होटल - 12 एपिसोड

6. रोनोक - 10 एपिसोड

7. कल्ट - 11 एपिसोड

8. अपोकैलिप्स - 10 एपिसोड

9. 1984 - 9 एपिसोड

10. डबल फीचर - 10 एपिसोड

11. NYC - 10 एपिसोड

12. डेलिकेट - 9 एपिसोड

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।