अनिल कपूर ने जियो हॉटस्टार को दी धमकी, कहा- तुम्हारे पास 24 घंटे हैं, नहीं तो मैं...
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर जियो हॉटस्टार को धमकी दी है और कहा कि तुम्हारे पास 24 घंटे हैं नहीं तो वह मैटर अपने हाथ में ले लेंगे। इस पोस्ट को पढ़कर फैंस भी हैरान हैं।

अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने हालांकि एक क्रिप्टिक पोस्ट करके सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने जियो हॉटस्टार को एक वॉर्निंग दी है और कहा कि तुम्हारे पास सिर्फ 24 घंटे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या दी अनिल कपूर ने जियो हॉटस्टार को धमकी
दरअसल, अनिल कपूर ने एक्स पर लिखा, जियो हॉटस्टार तुम्हारे पास 24 घंटे हैं। नहीं तो ये मैटर मैं अपने हाथ में ले लूंगा। अब उनके इस पोस्ट पर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर क्या मामला हो सकता है।
लोगों के क्या हैं रिएक्शन
एक ने लिखा कि लगता है 24 वापस आ रहा है...कबसे इंतजार कर रहा हूं। नहीं एक ने लिखा जल्द अनाउंसमेंट करदो अब धक-धक हो रहा है।
खैर लग रहा है कि अनिल खुद किसी प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। वैसे अनिल के शो 24 को काफी पसंद किया गया था। यह शो साल 2013 में आया था। पहले सीजन में 24 एपिसोड्स थे। पहले सीजन को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद साल 2016 में इसका दूसरा सीजन आया था।
जब अनिल ने बताया आदित्य ने धुरंधर 2 का दिया था ऑफर
बता दें कि अनिल ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्ममेकर आदित्य धर उनके पास धुरंधर 2 के लिए आए थे। अनिल ने कहा था, ‘हां आदित्य मेरे पास धुरंधर 2 लेकर आए थे। वह चाहते थे कि मैं छोटा कैमियो करूं। लेकिन आज जिस वजह से मैं यहां हूं वो है अपने प्रोफेशनिज्म और कमिटमेंट की वजह से। यह काफी जरूरी है- सिर्फ टैलेंट ही आपको ये नहीं बना सकता।’
रिजेक्ट क्यों किया आदित्य का ऑफर
अनिल ने कहा था, ‘उस वक्त मैंने वो डेट्स दूसरे फिल्ममेकर्स को दे दी थी। मैंने आदित्य को कहा मैं इस कैमियो को जरूर करना चाहूंगा, लेकिन मैं पहले से कमिटेड हूं। खैर फिल्म देखकर लगता है कि ये मेरा लॉस हुआ, लेकिन कोई बात नहीं। हो सकता है कि आगे हम साथ में काम करें।’
अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्में
अनिल लास्ट फिल्म सुबेदार में नजर आए थे जो अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है।इसके बाद अब वह अल्फा और किंग में नजर आने वाली हैं। अल्फा फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। यह महिला सेन्ट्रिक फिल्म है।
वहीं किंग में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम किरदार में हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


