Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजAmid Taskaree Smuggler s Web Series Know Bard of blood Emraan Hashmi s First Web Series 6 8 imdb rating
तस्करी से पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी इमरान हाशमी की ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, 6.8 है रेटिंग

तस्करी से पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी इमरान हाशमी की ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, 6.8 है रेटिंग

संक्षेप:

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी वेब सीरीज तस्करी: द स्मगलर्स वेब को लेकर चर्चा में हैं। तस्करी आज यानी 14 जनवरी को रिलीज हुई है। इस रिलीज के बीच हम आपको इमरान हाशमी की पहली वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं। 

Jan 14, 2026 09:11 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की आज यानी 14 जनवरी को वेब सीरीज तस्करी: द स्मगलर्स वेब रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में इमरान एक कस्टम अधिकारी अर्जुन मीना की भूमिका में नजर आए हैं। इस वेब सीरीज की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। इमरान हाशमी की इस वेब सीरीज की चर्चा के बीच हम आपको इमरान हाशमी की पहली वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं। इमरान हाशमी की डेब्यू वेब सीरीज का नाम बार्ड ऑफ ब्लड है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2019 में रिलीज हुई थी इमरान की पहली वेब सीरीज

बॉर्ड ऑफ ब्लड साल 2019 में रिलीज हुई थी। बार्ड ऑफ ब्लड शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी थी। यह वेब सीरीज इसी नाम की किताब पर आधारित थी। शाहरुख खान को किताब का स्क्रीनप्ले इतना ज्यादा पसंद आया था कि उन्होंने इसे सीरीज में बनाने का फैसला लिया।

शाहरुख खान को पसंद आई थी बार्ड ऑफ ब्लड

वेब सीरीज में नजर आए थे ये सितारे

बार्ड ऑफ ब्लड एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज थी। इस वेब सीरीज को रिभु दासगुप्ता और जय देव बनर्जी ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा शो में शोभिता धुलिपाला, कीर्ति कुल्हारी, विनीत कुमार सिंह, अभिषेक खान, जयदीप अहलावत और सोहम शाह जैसे कलाकार नजर आए थे।

कितनी है वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग?

अगर आपने अभी तक बार्ड ऑफ ब्लड नहीं देखी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है। इस सीरीज का केवल एक सीजन आया है और कुल 7 एपिसोड्स हैं।

इमरान हाशमी

क्या है फिल्म का प्लॉट?

बार्ड ऑफ ब्लड के प्लॉट की बात करें तो सीरीज की कहानी एक एक्स रॉ एजेंट कबीर आनंद (इमरान हाशमी) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। कबीर रॉ छोड़ चुके हैं, लेकिन फिर उन्हें एक सीक्रेट मिशन के लिए वापस बुलाया जाता है। उनपर भारती जासूसों को तालिबान के चंगुल से छुड़ाने का काम सौंपा जाता है। उनके इस मिशन पर उन्हें तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।