प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही फिल्म गोदारी गट्टुपैना की स्टोरी आपको इमोशनल कर देगी, IMDB पर 7.5 की रेटिंग
प्राइम वीडियो पर एक साउथ फिल्म ‘गोदारी गट्टुपैना ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी साधारण हैं लेकिन सीन आपके दिल को छू जाएंगे। इसलिए IMDB पर इस फिल्म को शानदार रेटिंग मिली है। जानिए क्या है इस फिल्म की कहानी।

इंडियन सिनेमा में कई रोमांटिक फिल्में बनीं हैं जिनमें फैमिली वाले ही असली विलेन निकले। अब तेलुगू इंडस्ट्री ने ऐसी ही एक फिल्म बनाई है जिसका नाम ‘गोदारी गट्टुपैना’। इस फिल्म में समर्थ प्रभास और एक्ट्रेस निधि प्रदीप नजर आए हैं। फिल्म की कहानी गोदावरी नदी के पास बसे एक गांव में रहने वाले एक ऑटो ड्राइवर राजू और कॉलेज स्टूडेंट माया के किरदार के इर्दगिर्द घूमती है। लेकिन कहानी तब ट्विस्ट ले लेती है जब माया के पिता को इस अफेयर के बारे में पता चलता है। फिल्म की कहानी सिंपल लग रही है लेकिन सीन और सिनेमाटोग्राफी शानदार है। इसलिए फिल्म को IMDB पर 7।5 की रेटिंग मिली है। ये फिल्म आज अमेज़न प्राइम वीडियो पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।
राजू और माया की लव स्टोरी
फिल्म की कहानी गोदावरी नदी के किनारे बसे एक गांव में रहने वाले ऑटो ड्राइवर राजू की से शुरू होती है। राजू एक खुशमिजाज लड़का है जो अहर छोटे पलों में खुश होने का मौका ढूंढ लेता है। गरीबों और जरुरत मंदों की मदद करता है, दोस्तों के साथ मस्ती उसे पसंद है। राजू की जिंदगी तब बदल जाती है जब गांव में माया नाम की लड़की अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए आती है। माया कॉलेज में पढ़ने वाली, समझदार और थोड़ी जिद्दी हती है। गांव में माया के परिवार और उसके पिता शाम बाबू की काफी इज्जत है। पिता चाहते हैं कि बेटी की शादी किसी अमीर घर में हो। लेकिन माया को तो ऑटो ड्राइवर राजू से प्यार हो जाता है। दोनों नदी किनारे साथ समय बिताते हैं। अपने लिए रोमांटिक पल ढूंढ लेते हैं। दोनों जिंदगी में खुश होते हैं। लेकिन तभी माया के पिता शाम बाबू को दोनों के इस अफेयर के बारे में पता चल जाता है।
पिता बना बेटी के प्यार का विलेन
श्याम बाबू को लगता है कि राजू सिर्फ एक गरीब ऑटो ड्राइवर हैं जो उनकी बेटी के लायक नहीं। राजू हार नहीं मानता और वो माया के लायक बनने के लिए मेहनत करता है। माया उसका साथ देती है। समाज दोनों को अमीरी और गरीबी के तराजू में जज करता है। इस दौरान कई रुलाने वाले पल भी आते हैं। प्यार और पैसे की जंग शुरू हो जाती है।
इमोशनल करती है कहानी
कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जब राजू हार जाता है। लेकिन फिल्म के अंत में तब तगड़ा ट्विस्ट आता है जब श्याम बाबू बेटी माया की शादी कहीं और तय कर देता है। लेकिन माया शादी के दिन अपने पिता का डर मन से निकाल कर प्यार के लिए स्टैंड लेती है। वो श्याम बाबू से कह देती है कि उसे पैसा नहीं बल्कि प्यार चाहिए। इसके बाद श्याम बाबू भी पिघल जाता है। उसे एहसास होता है कि राजू बेशक गरीब है लेकिन वो उनकी बेटी से प्यार करता है। फिल्म की ये कहानी बहुत सिंपल लग रही होगी। लेकिन असल में इस फिल्म में कई ऐसे मोमेंट हैं जो दिल छू लेंगे।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


