क्या आप जानते हैं अमेजन प्राइम वीडियो की पहली सीरीज का नाम? 7.9 है IMDb रेटिंग
अमेजन प्राइम वीडियो पर आज के वक्त में कई सारी सीरीज मौजूद हैं। पर क्या आप अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली पहली वेब सीरीज का नाम जानते हैं? ये सीरीज प्राइम वीडियो पर साल 2017 में रिलीज हुई थी।

अमेजन प्राइम वीडियो पर मनोरंजन के लिए बहुत से सीरीज और फिल्में उपलब्ध हैं। पर क्या आप अमेजन प्राइम वीडियो की पहली वेब सीरीज के बारे में जानते हैं? अमेजन प्राइम वीडियो पर जो पहली वेब सीरीज रिलीज हुई थी उसका नाम है 'इनसाइड एज'। यह सीरीज साल 2017 में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी। इनसाइड एस एक स्पोर्ट्स क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसमें मैच फिक्सिंग की कहानी को दिखाया गया है।
10 जुलाई को प्रीमियर हुई थी ‘इनसाइड एज’
इनसाइड एज का प्रीमियर 10 जुलाई 2017 को हुआ था। इस सीरीज को करण अंशुमान ने डायरेक्ट किया है। वहीं, सीरीज को करण अंशुमान, अनन्या मोदी, नीरज उधवानी, निधि शर्मा और शैलेश रामास्वामी ने लिखा है। यह सीरीज हिंदी और इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। इस सीरीज के प्रोड्यूसर्स की बात करें तो इसे रितेश सिद्धवानी, फरहान अख्तर और कासिम जगमगिया ने प्रोड्यूस किया है।
क्या है प्राइम वीडियो की सीरीज इनसाइड एज का प्लॉट?
पलहा सीजन: इनसाइड एज के पहले सीजन में पावरप्ले लीग में खेलने वाली एक टी-20 क्रिकेट फ्रेंचाइजी मुंबई मावेरिक्स की कहानी है। यह सीरीज पावरप्ले लीग में उतार-चढ़ाव को दिखाती है। इस सीजन में मुंबई मावेरिक्स को मैच फिक्सिंग के आरोपों के साथ-साथ ओनरशिप की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
दूसरा और तीसरा सीजन: सीजन 2 में वायु राघवन (तनुज वीरवानी) मुंबई मावेरिक्स को लीड करते हैं। इस सीजन में वायु राघवन अपने सबसे बड़े कॉम्पटीशन अरविंद वशिष्ठ की टीम हरियाणा हरिकेंस का सामना करते हैं। वहीं, वहीं, सीरीज के सीजन 3 की कहानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की ओर बढ़ती है। इस सीजन में वायु राघवन का मुकाबला भारतीय टीम के कैप्टन रोहित से होता है।
इनसाइड एज की कास्ट?
इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय (विक्रांत धवन), ऋचा चड्ढा (जरीना मलिक), सिद्धांत चतुर्वेदी (प्रशांत कनौजिया), तनुज वीरवानी (वायु राघवन), अंगद बेदी, सयानी गुप्ता (रोहिनी राघवन), आमिर बशीर (यशवर्धन पाटिल), अमित सियाल (देवेंद्र मिश्रा) और जितिन गुलाटी (प्रीतीश चक्रवर्ती) जैसे कलाकार नजर आए थे। इस सीरीज के हर सीजन में 10 एपिसोड्स हैं। इस तरह कुल मिलाकर पूरी सीरीज में 30 एपिसोड्स हैं। हर एक एपिसोड 40 से 47 मिनट का है।
इनसाइड एज ने जीते हैं ये अवॉर्ड्स
इस सीरीज को Indian Television Academy Awards (ITAA) में बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड मिला था। वहीं, विवेक ओबेरॉय ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था। 46वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज के लिए इनसाइड एज को नॉमिनेट किया गया था। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


