Alliance Winner: अली गोनी और रूही को पछाड़ मिनी माथुर ने जीती ट्रॉफी, मिली इतनी प्राइज मनी

By Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान

अलायंस शो में सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे थे अली गोनी, कुशाल टंडन, मिनी माथुर और रूही दोसानी। हालांकि इन सबको मात देकर मिनी ने ये ट्रॉफी अपने नाम कर दी है।

mini mathur wins alliance show
मिनी माथुर बनीं अलायंस की विनर

अलायंस शो जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं, उसकी इसी साल से शुरुआत हुई है और पहले ही सीजन की ट्रॉफी मिनी माथुर ने अपने नाम कर दी है। मिनी ने रूही दोसानी और अली गोनी को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है। मिनी ने अपनी जीत पर कहा कि वह आशा करती हैं कि उनकी जर्नी से कई महिलाओं खुद पर विश्वास करके अपने सपनों को पूरा करेंगी।

मिनी ने रूही और अली गोनी को पछाड़ा

बता दें कि अली गोनी पहले से फाइनल तक पहुंच गए थे। रूही, मिनी, निति टेलर और कुशाल टंडन को अब लड़ना था। कुशाल, मिनी से हार जाते हैं। वहीं निति, रूही से। इसके बाद रूही और मिनी के बीच टक्कर होती है फाइनल तक पहुंचने के लिए और मिनी, रूही को हरा देती हैं।

ये भी पढ़ें:
गौहर के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल ने पति जैद को किया किस, एक्ट्रेस बोलीं- मजा आ गया

अब तीनों के बीच टक्कर होता है जहां तीनों फाइनलिस्ट को एक बॉक्स से बॉल्स कलेक्ट करनी है और एक ब्रिज बनाना है और फिर उन बॉल्स को प्लेटफॉर्म पर ले जाना है। इस दौरान उन्हें तीनों बॉल्स का बैलेंस भी बनाना है। इसके बाद उन्हें कोड भी कलेक्ट करना था। मिनी तीनों कोड कलेक्ट कर लेती हैं। वहीं अली 2 ही कर पाते हैं और इसके बाद मिनी विनर बन जाती हैं।

ये भी पढ़ें:
नेटफ्लिक्स का लॉकअप 2 या प्राइम वीडियो का अलायंस कौन-सा शो निकला आगे?

मिनी बोलीं- कभी नहीं सोचा था रिएलिटी शो करूंगी

इस दौरान कुशाल भी मिनी की तारीफ करते हैं और उन्हें अलायंस की फर्स्ट लेडी बोलते हैं। मिनी वहीं अपनी जीत पर बोलती हैं, इन 6 हफ्तों में मैंने एक लाइफ जी है। यह मेरा पहला रिएलिटी शो है, इससे पहले मैंने कभी नहीं सोचा था मैं कोई रिएलिटी शो कर पाऊंगी। मैंने इसलिए इस शो को हां कहा क्योंकि मुझे स्पोर्ट्स और कॉम्पटीशन पसंद है। मैं शुक्रगुजार हूं अपने दोस्तों को जिन्होंने मुझे फोर्स किया ये करने के लिए। मुझे नहीं लगा था कि मैं यहां हफ्ते से ज्यादा सर्वाइव कर पाऊंगी क्योंकि जब आपकी एक साइड लाइफ अच्छी होती है तो फिर आप नहीं चाहते कि आप अनकम्फर्टेबल हो। लेकिन मुझे खुद को प्रूव करना था। मैं यहां आई और यहां से मुझे प्यार हो गया। मुझे यहां सभी कंटेस्टेंट्स काफी अच्छे लगे। मुझे इन सबसे प्यार है। सभी ने मुझे मेरी इस जर्नी में काफी मदद की है।

ये भी पढ़ें:
'शायद हम सलीम खान को बचा न पाएं...', डॉक्टर की बात सुनकर सन्न रह गए थे सोहेल खान

मिनी बोलीं- कई महिलाओं होंगी मुझसे इंस्पायर

आखिर में मिनी ने कहा, मैं आशा करती हूं कि इससे कई महिलाएं इंस्पायर होंगी क्योंकि मैं अब सोचती हूं कि आसमान एक लिमिट है और मैं खुद को और पुश करती रहूंगी।

इतनी मिली प्राइज मनी

मिनी को ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपये भी मिले हैं। मिनी की जीत से दर्शक भी खुश हैं और उन्हें लगता है वे डिजर्विंग हैं।

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।