अक्षय खन्ना की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म देखी है? मिली है 7.5 की रेटिंग, साल 2021 में हुई थी रिलीज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना दोबारा लाइमलाइट में आ गए हैं। लोग उनकी फिल्में ढूंढ- ढूंढकर देख रहे हैं। आइए हम भी आपको उनकी एक फिल्म के बारे में बताते हैं जो साल 2021 में रिलीज हुई थी।

अक्षय खन्ना फिल्म
अक्षय खन्ना फिल्म

साल 2002 में गुजरात के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर पर हुआ आतंकवादी हमला याद है? इस त्रासदी के बाद एनएसजी (NSG) कमांडोज ने ‘ऑपरेशन वज्र शक्ति’ के तहत मोर्चा संभाला था और मासूम लोगों की जान बचाई थी। इस फिल्म में इसी ऑपरेशन की कहानी दिखाई गई है। ‘धुरंधर’ तो रियल कहानी पर आधारित नहीं थी, लेकिन अक्षय खन्ना की ये फिल्म पूरी तरह असल घटनाओं से प्रेरित है।

उस रात क्या हुआ था?

24 सितंबर 2002 को गुजरात के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले में 33 लोग मारे गए थे और 80 से अधिक घायल हो गए थे। लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों ने मंदिर परिसर में अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडोज ने मोर्चा संभाला था।

मेरे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं हैं, जंतर-मंतर के वीडियोज और फोटोज देख भड़के ये 12 सेलेब्स, तोड़ी चुप्पी

कहानी और निर्देशन का बेहतरीन मेल

सच्ची घटना से प्रेरित: हालांकि फिल्म में कुछ चीजें बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई है, लेकिन ये मूल घटना के तनाव और एनएसजी के पराक्रम को बखूबी बयां करती है।

अक्षय खन्ना का दमदार अभिनय: मेजर हनुत सिंह के किरदार में अक्षय खन्ना ने शानदार अभिनय किया है। बिना किसी ओवर-द-टॉप डायलॉगबाजी के, केवल अपनी आंखों और बॉडी लैंग्वेज से उन्होंने एक अनुशासित कमांडो के जज्बे को जीवंत कर दिया।

रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन: फिल्म के एक्शन सीक्वेंस काफी रिएलिस्टिक हैं। मंदिर के गलियारों में आतंकवादियों और कमांडोज के बीच की मुठभेड़ दर्शक को स्क्रीन से बांधे रखती है।

OTT Series: 8 एपिसोड वाली स्पाई थ्रिलर सीरीज, 7.5 है इसकी रेटिंग, सच्ची घटानाओं से है प्रेरित

फिल्म का नाम क्या है?

हम बात कर रहे हैं जी5 की दमदार एक्शन-थ्रिलर ‘स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ की। इस फिल्म को केन घोष ने डायरेक्ट किया है और ये 26/11 के हमलों पर बनी 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट है।

क्यों देखी जानी चाहिए ये फिल्म?

- केवल एक एक्शन थ्रिलर नहीं है, बल्कि ये हमारे देश के उन गुमनाम नायकों को नमन है जो दूसरों की जान बचाने के लिए हंसते-हंसते अपनी बलि चढ़ाने को तैयार रहते हैं।

- अगर आप देशभक्ति, सस्पेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी। करीब 110 मिनट की ये फिल्म आपको अंत तक बांधकर रखती है।

8.4 रेटिंग वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म, लीड रोल में हैं धनुष, ओटीटी पर लोग एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजअक्षय खन्ना की ये फिल्म देखी है? मिली है 7.5 की रेटिंग, 2021 में हुई थी रिलीज