'मेरा कुत्ता ही आ जाता...', गौरव खन्ना के लॉकअप में आने से नहीं खुश थीं आकांक्षा चमोला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लॉकअप के आज के एपिसोड में आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना वाले एपिसोड की बात करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि गौरव उनका परिवार नहीं है। वो उनका एक्स है। उन्हें ज्यादा अच्छा लगता अगर उनके मम्मी-पापा या कुत्ता आता है। 

Akanksha and Gaurav Khanna
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना

लॉकअप में आज के एपिसोड में विजिटर्स डे था। आज धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा धूपर पहुंचीं। पत्नी को देखकर धीरज धूपर बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए। धीरज की पत्नी के जाने के बाद श्रेया कालरा इस बार में बात कर रही थीं कि कैसे आकांक्षा के लिए गौरव और धीरज के लिए उनकी पत्नी आईं। अब उन्हें चाहिए की उनका बॉयफ्रेंड भी आ जाए। इस पर आकांक्षा ने कहा- गौरव की जगह अगर उनके मम्मी-पापा या उनका कुत्ता आता तो उन्हें ज्यादा अच्छा लगता।

श्रेया कालरा की इच्छा- लॉकअप में आए उनका बॉयफ्रेंड

धीरज की पत्नी विन्नी के जाने के बाद श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला साथ में बैठे होते हैं कि तभी श्रेया आकांक्षा से कहती हैं कि तेरे घर से भी कोई आ गया। धीरज की भी पत्नी आ गई। अब मुझे चाहिए मेरा बॉयफ्रेंड भी आए।

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना

आकांक्षा चमोला बोलीं- मेरा कुत्ता ही आ जाता

श्रेया कालरा की बात सुनकर आकांक्षा चमोला कहती हैं- मेरा तो एक्स था…हंस तो रहा है वरुण कि तेरी फैमिली कहां आई, तेरा तो स्ट्रेंजर आया। इसके बाद आकांक्षा ने कहा, "सही में यार, उससे अच्छा परिवार में से कोई आता तो बेहतर होता। मुझे मेरा कम्फर्ट चाहिए था। ये मेरे से ज्यादा उसके लिए था। मुझे ज्यादा अच्छा लगता अगर मेरी मम्मी या पापा आते। या मेरा कुत्ता ही आ जाता।”

गौरव से अलग होंगी आकांक्षा चमोला

अपूर्वा ने जीरो करवाया कंटेस्टेंट्स का खर्चा-पानी

बता दें, आज के एपिसोड में घर में श्रेया कालरा और अपूर्वा मखीजा के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली। वहीं, घरवालों का खर्चा-पानी भी जीरो हो गया। दरअसल, अपूर्वा ने कहा कि अब वो घरवालों से लड़कर थक गई हैं। अब वो मेकर्स से लड़ाई करेंगी। इसके बाद वो सभी जेल कंटेस्टेंट्स को इस बात के लिए मना लेती हैं कि वो लोग रात में सेल में से गद्दे-तकिए निकालकर बाहर ही सोएंगे। सेल से गद्दे या तकिया निकालना मना है। कंटेस्टेंट्स की इस हरकत पर मेकर्स ने उनका खर्चा पानी जीरो कर दिया। अब कंटेस्टेंस्ट्स के लिए इस हफ्ते के बचे हुए दिन कैसे होने वाले हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

वाइल्ड कार्ड बनकर नहीं आई हैं अपूर्वा मखीजा

जेल कंटेस्टेंट्स को बताया गया है कि अपूर्वा मखीजा एक वाइल्ड कार्ड बनकर आई हैं, लेकिन आज के एपिसोड में फराह खान ने बताया कि वो वाइल्ड कार्ट एंट्री नहीं हैं। वो एक इन्फॉर्मेंट होंगी। अब देखना होगा कि कंटेस्टेंट्स को जब ये सच पता चलेगा तो उनका क्या रिएक्शन होगा?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज'मेरा कुत्ता ही आ जाता...', गौरव खन्ना के लॉकअप में आने से नहीं खुश थीं आकांक्षा