समय रैना के बाद अब मुनव्वर फारूकी देंगे फैंस को सरप्राइज, अपनी 37 दिन की जेल जर्नी पर रिलीज करेंगे शो

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में बताया कि वो जल्द ही एक शो करेंगे जिसमें वो उस विवाद के बारे में बात करेंगे जब उन्हें अपनी कॉमेडी के कारण जेल जाना पड़ा था। मुनव्वर ने कहा कि उन्हें समय को देखकर वो शो करने की हिम्मत मिली है।

समय रैना के बाद अब मुनव्वर फारूकी देंगे फैंस को सरप्राइज, अपनी 37 दिन की जेल जर्नी पर रिलीज करेंगे शो

साल 2021 मुनव्वर फारूकी के लिए काफी कठिन था। उन्होंने एक शो किया था जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। अब मुनव्वर फारूकी ने कहा कि वो अपनी उस जेल जर्नी के बारे में एक स्पेशल शो करेंगे। मुनव्वर फारूकी ने कहा कि समय का शो देखने के बाद उन्हें हिम्मत आई है कि वो भी एक ऐसा शो कर सकते हैं। मुनव्वर ने कहा कि वो लंबे वक्त से इस शो की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वो ये शो कर नहीं पाए हैं।

जेल जाने के बाद कड़वाहट आई है?

Yuvaa पॉडकास्ट में मुनव्वर से पूछा गया कि उन्होंने जो अपने करियर में देखा (जेल में बिताए 37 दिन) क्या उसके बाद उनके अंदर कड़वाहट नहीं आ गई? उनसे कहा गया कि समय और कुणाल पर भी केस हुए, लेकिन उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। एक अंतर बहुत साफ है इसमें। इस बात पर मुनव्वर ने कहा कि उनके अंदर कड़वाहट नहीं आई क्योंकि वो अपनी नाकामियों की वजह किसी को नहीं मानते।

मुनव्वर ने बताया चार साल पहले लिख लिया था शो

इसके बाद मुनव्वर से कहा गया कि जेल में 37 दिन, कोई मजाक नहीं है। इसपर मुनव्वर ने कहा, “नहीं, मेरा पूरा शो है। चार साल से मैंने ये शो लिखा हुआ है। शो का नाम है ‘धंधो’। गुजराती में बिजनेस को ‘धंधो’ कहते हैं। तो वो जो शो है, वो उस जर्नी के बारे में ही है। मुझे लगता है वो शो सारे सवालों का जवाब है।”

समय से मिली हिम्मत

इसके बाद मुनव्वर ने बताया कि समय से उन्होंने बात की और कहा कि अब उनके अंदर भी हिम्मत है कि वो ‘धंधो’ रिलीज कर दें। समय ने भी मुनव्वर को वो शो डालने का सुझाव दिया। मुनव्वर ने कहा कि समय उन पहले इंसानों में से हैं जिन्हें उन्होंने वो शो लिखते वक्त जोक्स सुनाए हैं। मुनव्वर ने कहा, “मैंने जो वो शो लिखा है, वो दिल से लिखा है। जो है मैंने मेरे दिल की बात कह दी है।”

मुनव्वर फारूकी ने बताया कब अपने स्पेशल को ऑडियंस तक पहुंचाएंगे?

मुनव्वर ने कहा कि वो हमेशा सोचते थे कि सही वक्त पर वो अपने शो को डालेंगे। मुझे लगता था कि मुझे लोगों के सामने इस शो को परफॉर्म करना है पहले। तो मैं इंतजार कर रहा था कि मुझे पासपोर्ट मिल जाए पहले। फिर पासपोर्ट मिल रहा है 6 महीने का तो वीजा नहीं मिल रहा है। लेकिन मैं ये रिलीज नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि कुछ ना कुछ होते जा रहा है। मेरी जिंदगी में चीजें रुक ही नहीं रही हैं। कुछ ना कुछ होते जा रहा है। अब मैंने सोचा ठीक है, अब मैं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं शोज के लिए। जैसे ही मैं वो शोज खत्म करके आऊंगा, और जैसे ही आऊंगा वो शो डाल दूंगा। मुनव्वर ने कहा कि समय जिस से गुजरे हैं, उससे 10 गुना ज्यादा मैंने झेला है।

क्यों जेल गए थे मुनव्वर फारूकी?

मुनव्वर फारूकी को मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शो के दौरान गिरफ्तार किया गया था। फारूकी पर आरोप था कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया था।मुनव्वर की गिरफ्तारी 1 जनवरी, 2021 को हुई थी। वहीं, 6 फरवरी, 2021 की देर रात मुनव्वर जेल से बाहर आए थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।