8 से 14 जून के बीच OTT पर रिलीज होंगी 12 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 9

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Upcoming Week OTT Release: जून के दूसरे हफ्ते पर नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। हम आपको उन फिल्मों और शोज के नाम बता रहे हैं। 

8 से 14 जून के बीच OTT पर रिलीज होंगी 12 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 9

जून के दूसरे हफ्ते भी ओटीटी पर शानदार कंटेंट की भरमार रहेगी। 8 से 14 जून के बीच 12 फिल्में, सीरीज और एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही है। इस लिस्ट में क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर कॉमेडी फिल्में और शोज शामिल हैं। हम आपको उन फिल्मों और सीरीज के नाम, रिलीज डेट बता रहे हैं। आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी कौन सी फिल्में और सीरीज।

  1. सेसमे स्ट्रीट

ओटीटी: नेटफ्लिक्स

जॉनर: बच्चों के लिए एजुकेशनल प्रोग्राम

रिलीज डेट: 8 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: यह एक अमेरिकी बच्चों को शिक्षित करने के लिए टीवी प्रोग्राम है। इस शो के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। अब तीसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है।

2. नॉर्वे: द डार्क हॉर्स

OTT: नेटफ्लिक्स

जॉनर: स्पोर्ट्स ड्रामा डॉक्यूमेंट्री

रिलीज डेट: 9 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये सीरीज नॉर्वे की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के 26 साल के लंबे इंतजार के बाद जीते विश्वकप की ऐतिहासिक और इमोशनल कर देने वाली कहानी को दिखाएगी।

3. एवरी इयर आफ्टर

OTT: प्राइम वीडियो

जॉनर: रोमांटिक

रिलीज डेट: 10 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: क्या आपका पहला प्यार ही आपका सोलमेट होता है? दो बचपन के दोस्त इस सवाल के जवाब को तलाशने की कोशिश करते नजर आएंगे।

4. कलर्स ऑफ इविल: ब्लैक

OTT: नेटफ्लिक्स

जॉनर: क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर

रिलीज डेट: 10 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: ये एक पॉलिश क्राइम थ्रिलर सीरीज है। साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'कलर्स ऑफ इविल: रेड' का पार्ट 2 है। एक शांत छोटे से शहर से एक लड़के के गायब होने की जांच में हैरान करने वाले खुलासे होते हैं।

5. आउटलास्ट: द जंगल

OTT: नेटफ्लिक्स

जॉनर: सर्वाइवल रियलिटी शो

रिलीज डेट: 10 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: 16 कंटेस्टेंट्स के सामने चुनौती है एक साथ रहते हुए सर्वाइव करना। कंटेस्टेंट्स के पास 1 मिलियन डॉलर जीतने का मौका है। ये सीरीज 2023 में प्रीमियर हुई थी। अब ये नेटफ्लिक्स पर आने जा रही है।

6. माई फैमिली

OTT: नेटफ्लिक्स

जॉनर: फैमिली ड्रामा

रिलीज डेट: 10 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: इसका पहला सीजन साल 2025 में रिलीज हुआ था। एक पिता जो अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में है, वो अपने परिवार को अपने बिना जीना सिखाने की कोशिश में है।

7. द एविल लॉयर

OTT: नेटफ्लिक्स

जॉनर: लीगल क्राइम थ्रिलर ड्रामा

रिलीज डेट: 11 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: एक युवा वकील पर एक पुलिसवाले के बेटे की हत्या का आरोप लगता है। इसके बाद वो वकील एक एविल लॉयर का मदद लेता है।

8. स्वीट मैगनोलियास

OTT: नेटफ्लिक्स

जॉनर: फील गुड, रोमांटिक सीरीज

रिलीज डेट: 11 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: इस सीरीज के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। अब सीरीज का सीजन 5 आनेवाला है। तीन बेस्ट फ्रेंड्स की कहानी जो एक दूसरे को रिलेशनशिप, करियर और जीवन की चुनौतियों के बीच ऊपर उठाती हैं।

9. वायरल हिट

OTT: नेटफ्लिक्स

जॉनर: जापानी एक्शन सीरीज

रिलीज डेट: 11 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: हाई स्कूल में बुली होने वाले कोटा के क्लास के एक लड़के की लड़ाई गलती से वायरल हो जाती है। कोटा को एहसास होता है कि फाइटिंग करना फायदेमंद हो सकता है। इसके बाद वो अपना स्ट्रीमिंग चैनल शुरू करता है।

10. भूत बंगला

OTT: नेटफ्लिक्स

जॉनर: हॉरर कॉमेडी

रिलीज डेट: 12 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म 12 जून को रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी फिल्म के ओटीटी रिलीज का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

11. राख

OTT: प्राइम वीडियो

जॉनर: क्राइम थ्रिलर

रिलीज डेट: 12 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: 1978 में दिल्ली के फेमस रंगा-बिल्ला केस पर ये सीरीज आधारित है। सीरीज को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है।

12. ड्रिडम

OTT: जियो हॉटस्टार

जॉनर: क्राइम थ्रिलर

रिलीज डेट: 12 जून

फिल्म/ सीरीज के बारे में: मलयालम भाषा की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म एक पुलिसवाले की कहानी है जिसकी पोस्टिंग एक अपराधमुक्त शहर में हुई है। पर अचानक एक दिन इंसानी बॉडी मिलने से शहर में हडकंप मच जाता है। पुलिसवाले के पास केस सॉल्व करने के लिए एक हफ्ता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।