OTT Upcoming Release: 6 से 12 जुलाई के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगी 11 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 6

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

July OTT Release: 6 से 12 जुलाई के बीच ओटीटी पर 11 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस हफ्ते जी5 और प्राइम वीडियो पर कोई भी मेजर रिलीज नहीं है। 

OTT Release

आनेवाला हफ्ता मजेदार होनेवाला है। 6 से 12 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स से लेकर सोनी लिव और जियो हॉटस्टार पर 11 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस हफ्ते में प्राइम वीडियो और जी5 पर कोई भी मेजर रिलीज नहीं है। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के नाम।

1.पेद्दी

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 9 जुलाई

जॉनर: एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक भारतीय तेलुगु फिल्म है। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये ओटीटी पर आनेवाली है। इस फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर और शिवराजकुमार नजर आए थे।

2. इक्का

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 10 जुलाई

जॉनर: कोर्टरूम थ्रिलर

फिल्म/सीरीज के बारे में: सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म सनी देओल, दिया मिर्जा और अक्षय खन्ना अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

3. आई एम नॉट अफरेड

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 8 जुलाई

जॉनर: सस्पेंस, सर्वाइवल मिस्ट्री

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक 10 साल के बच्चे को अपने घर के पास एक जमीन के नीचे बंद एक लड़का मिलता है। वो इस लड़के की मदद करने के लिए अपनों के खिलाफ जाता है।

4. नथिंग टू लूज

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 8 जुलाई

जॉनर: फ्रेंच क्राइम फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: जैडा बहुत मुश्किल से मां बन पाती है। जब उसका छोटा बेटा बीमार पड़ता है, वो किसी भी कीमत पर डोनर ढूंढने को तैयार है। अपने बेटे को बचाने के लिए जैडा कुछ भी कर सकती है।

5. लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी सीजन 1

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 9 जुलाई

जॉनर: फैमिली स्ट्रगल पीरियॉडिक ड्रामा

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये सीरीज इंगॉल्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1870-1890 के दशक में मिनेसोटा के वॉलनट ग्रोव के पास प्लम क्रीक के एक फार्म में रहते थे।

6. शिपव्रेक: नाइटमेयर ऐट सी

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 10 जुलाई

जॉनर: डॉक्यूमेंट्री

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये डॉक्यूमेंट्री जनवरी 2012 में एक लग्जरी शिप डूबन की खतरनाक घटना को दिखाती है। उस घटना को कोस्टा कॉनकॉर्डिया आपदा के नाम से जाना जाता है। इस घटना में 32 लोगों की मौत हो गई थी।

7. बाल्टी

OTT: सोनी लिव

रिलीज डेट: 10 जुलाई

जॉनर: स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: फिल्म की कहानी चार कबड्डी के खिलाड़ियों और उनको परेशान करने वाले गैंगस्टर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म ओरिजनली मलयालम भाषा की फिल्म है। फिल्म हिंदी में भी आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

8. ब्रदर एंड सिस्टर्स (नए एपिसोड)

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 8 जुलाई

जॉनर: फैमिली ड्रामा

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक साउथ इंडियन फैमिली ड्रामा सीरीज है। हर बुधवार को इस सीरीज के नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं।

9. X-Men '97

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 8 जुलाई

जॉनर: अमेरिकी एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये सीरीज मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो टीम एक्स-मेन पर आधारित है। हर बुधवार शो के नए एपिसोड आते हैं। शो की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।

10. लैंड ऑफ फुटबॉल

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 10 जुलाई

जॉनर: डॉक्यूमेंट्री

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज केरल में फुटबॉल के क्रेज के कारणों को दिखाएगी। इस डॉक्यूंमेंट्री में वहां होने वाले नाइट टूरनामेंट्स से लेकर लोगों के बीच इस खेल के प्यार को दिखाएगी।

11. ठुकरा के मेरा प्यार

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 10 जुलाई

जॉनर: रोमांटिक क्राइम थ्रिलर सीरीज

फिल्म/सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार के सीजन 2 हर शुक्रवार को नए एपिसोड्स आते हैं। ये सीरीज दो प्यार करने वालों, दूसरों से उनका बदला और जात-पात के इर्द गिर्द घूमती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।