मई में रिलीज हो रहे ये 6 कोरियन ड्रामा, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये शोज
Upcoming Korean Drama: अगर आप कोरियन ड्रामा देखना पसंद करते हैं तो मई के महीने में आपके लिए 6 मजेदार शोज रिलीज हो रहे हैं। यहां चेक करें शोज की रिलीज डेट और उनके नाम।

कोरियन ड्रामा या के-ड्रामा भारत में भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग के-ड्रामा देखना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें कोरियन ड्रामा देखना पसंद है, तो आपके लिए मई, 2026 में कुछ बेहतरीन कोरियन सीरीज रिलीज हो रही है। हम आपको इन सीरीज के नाम बता रहे हैं। साथ ही, हम आपको इन सीरीज की रिलीज डेट भी बता रहे हैं।
माई रॉयल नेमेसिस: माई रॉयल नेमेसिस ने एक रोमांटिक -कॉमेडी फैंटेसी ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज को Han Tae-seop ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में कुल 14 एपिसोड्स होंगे। शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। माई रॉयल नेमेसिस 8 मई को रिलीज होगी। सीरीज में लिम जी योन, हेओ नाम जून, जांग सेउंग जो और ली से ही जैसे कलाकार नजर आएंगे।
द लिजेंड ऑफ किचन सोल्जर: द लिजेंड ऑफ किचन सोल्जर एक साउथ कोरियन मिलिट्री कॉमेडी शो है। इस सीरीज को Jo Nam-hyung ने डायरेक्ट किया है। ये सीरीज 11 मई को रिलीज हो रही है। इस सीरीज में 12 एपिसोड्स हैं। सीरीज को आप एकबीओ मैक्स पर देख सकते हैं। इस सीरीज में पार्क जी हून, ली सांग यी, यूं क्यूंग हो और हान डोंग ही जैसे कलाकार नजर आएंगे।
Azure Spring: Azure Spring एक हीलिंग रोमांस ड्रामा सीरीज है। ये एक यूथ ड्रामा सीरीज है। इसे Jung Hun Soo ने डायरेक्ट किया है। सीरीज 11 मई को रिलीज होगी। इसमें 6 एपिसोड्स होंगे। सीरीज को आप MBN+, Kocowa+, Viu पर देख सकते हैं। इस सीरीज में कांग सांग जून, येरी और को जू ही जैसे कलाकार नजर आएंगे।
द वंडरफूल्स: द वंडरफूल्स एक साउथ कोरियन सुपरहीरो कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज में 8 एपिसोड होंगे। सीरीज 15 मई को रिलीज होगी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। द वंडरफूल्स को Yoo In Shik ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में पार्क यून बिन, चा यून वू, चोई डे हून, इम सुंग जे और किम हे सूक जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिफ्टीज प्रोफेशनल्स: फिफ्टीज प्रोफेशनल्स एक एक्शन-कॉमेडी कोरियन ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में कुल 12 एपिसोड्स होंगे। सीरीज 22 मई को रिलीज होगी। इसे Han Dong Hwa ने डायरेक्ट किया है। इसे आप Viki पर देख सकते हैं। इस सीरीज में हिन हा क्यूं, ओह जंग से, हेओ सुंग ताए और ली हाक जू नजर आएंगे।
री-बॉर्न रूकी: री-बॉर्न रूकी एक मिस्ट्री, बिजनेस कोरियन ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में कुल 12 एपिसोड्स होंगे। सीरीज को Go Hye Jin ने डायरेक्ट किया है। सीरीज 30 मई को रिलीज हो रही है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Viki पर देख सकते हैं। सीरीज में ली जून यंग, सोन ह्यून जू और ली जू म्युंग नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


