ओटीटी पर मौजूद ये 5 धांसू फिल्में बीवी के साथ ना देखें, पड़ सकते हैं लेने के देने
मूवी रेकमेंडेशन में आज लाइव हिंदुस्तान के रीडर्स के लिए एक ऐसी लिस्ट है जो पतियों को अपनी बीवियों को साथ जरा संभलकर देखनी चाहिए। ऐसा क्या है इसमें? चेक कीजिए लिस्ट…

फिल्मों के शौकीन हैं तो फैमिली और परिवार के साथ ओटीटी पर मूवीज जरूर देखते होंगे। कुछ ऐसी मूवीज होती हैं जो बच्चों के साथ देखने पर असहज महसूस करवा देती हैं। हालांकि बीवी से कोई पर्दा नहीं होता लेकिन कुछ ऐसी मूवीज हैं जो आपने अपनी वाइफ के साथ देखीं तो जरूर लेने के देने पड़ सकते हैं। यहां हम ऐसी ही 5 फिल्मों की लिस्ट दे रहे हैं जो आपको बीवी के सामने अनफम्फर्टेबल कर देंगी।
1. द ग्रेट इंडियन किचन
कास्ट: निमिषा सजयन, सूरज वेंजारामूडु
कहानी: यह फिल्म किचन की चारदीवारी में सिमटी एक महिला की नीरस और थका देने वाली जिंदगी दिखाती है, जहां उसे सिर्फ सेवा की मशीन समझा जाता है। कहा जाता है कि मिसेज द ग्रेट इंडियन किचन का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
कहां देखें: प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग: 8.1
बीवी के साथ क्यों न देखें: अगर आप घर के कामों में हाथ नहीं बंटाते और उम्मीद करते हैं कि पत्नी सारा दिन बस चूल्हा-चौका करे तो यह फिल्म आपको बहुत असहज कर देगी।
2. थप्पड़
कास्ट: तापसी पन्नू, पावेल गुलाटी
कहानी: एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी तब बदल जाती है जब पार्टी में पति अपनी पत्नी को थप्पड़ मार देता है। सवाल यह नहीं कि थप्पड़ क्यों मारा, बल्कि यह, 'सिर्फ एक थप्पड़ ही तो था', कहना कितना गलत है।
कहां देखें: प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग: 7.0
बीवी के साथ क्यों न देखें: अगर आपको लगता है कि शादी में थोड़ा-बहुत हाथ उठाना प्यार या हक है तो यह फिल्म आपके अहंकार को गहरी चोट पहुंचाएगी।
3. जया जया जया जया हे
कास्ट: दर्शिना राजेंद्रन, बेसिल जोसेफ
कहानी: यह एक डार्क कॉमेडी है जहां जया, जो घरेलू हिंसा का शिकार है। उसका पति बात-बात पर मारता है। पहले जया ये सब सहती रहती है क्योंकि उसे लगता है कि हर शादी में ऐसा होता है। बाद में वह ये सब ना सहने का फैसला लेती है। जया सेल्फ डिफेंस सीखती है और अपने पति को पीटना शुरू कर देती है।
कहां देखें: डिज्नी+ हॉटस्टार
IMDb रेटिंग: 7.7/10
बीवी के साथ क्यों न देखें: अगर आप पत्नी पर धौंस जमाने के आदी हैं तो फिल्म के एक्शन सीन देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
4. इंग्लिश विंग्लिश
कास्ट: श्रीदेवी, आदिल हुसैन
कहानी: शशि एक साधारण गृहिणी है जिसे उसका पति और बेटी अंग्रेजी न जानने की वजह से नीचा दिखाते हैं। वह चुपके से कोर्स करती है और अपना खोया सम्मान वापस पाती है।
कहां देखें: जियो सिनेमा / इरोस नाउ
IMDb रेटिंग: 7.8/10
बीवी के साथ क्यों न देखें: अगर आप अपनी पत्नी की कमियों का मजाक उड़ाते हैं, तो यह फिल्म आपको आपकी संवेदनहीनता का आईना दिखा देगी।
5. मिसेज
कास्ट: सान्या मल्होत्रा, निशांत दहिया
कहानी: मिसेज फिल्म ओटीटी पर आने के बाद काफी चर्चा में रह चुकी है। यह एक डांस टीचर की कहानी है जिसकी शादी के बाद उसकी पहचान सिर्फ रसोई तक सीमित कर दी जाती है। एक दिन वह कुछ ऐसा करती है कि उसके पति और ससुर याद रखते हैं।
बीवी के साथ क्यों न देखें: यदि आप अपनी बीवी के सपनों का मजाक बनाते हैं। उसे सिर्फ किचन में पकवान बनाते देखना चाहते हैं तो मूवी आपको सोचने पर मजबूर करेगी। यह फिल्म जी5 पर देख सकते हैं
IMDb रेटिंग: 6.7
बीवी के साथ क्यों न देखें: यदि आप अपनी बीवी के सपनों का मजाक बनाते हैं। उसे सिर्फ किचन में पकवान बनाते देखना चाहते हैं तो मूवी आपको सोचने पर मजबूर करेगी।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



