Upcoming OTT Release: 24 से 30 अगस्त के बीच रिलीज होंगी 10 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 5

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT New Release: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और सोनी लिव पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में कॉमेडी से लेकर रोमांटिक और क्राइम कंटेंट शामिल है। 

OTT 10 release this week
इस हफ्ते रिलीज हो रहीं 10 फिल्में और सीरीज

24 से 30 अगस्त के बीच ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में कॉमेडी से लेकर क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज शामिल हैं। ये हफ्ता मजेदार होने वाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और सोनी लिव पर नई फिल्मों और सीरीज का मेला लगने वाला है। आइए जानते हैं किस ओटीटी पर कब आ रही कौन सी फिल्में और सीरीज।

1. पार्ट टाइमर्स

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: पार्ट टाइमर्स एक तेलुगु वेब सीरीज है। इस सीरीज की कहानी दो रूममेट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों रूममेट्स एक स्टार्ट-अप शुरू करना चाहती हैं। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए दोनों दोस्त छिटपुट काम करती हैं। ये सीरीज दोस्ती की कहानी है। सीरीज में आपको कॉमेडी का डोज मिलेगा।

2. माइकल

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 29 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: माइकल एक बायोपिक ड्रामा फिल्म है।'माइकल' किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी है फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप हॉटस्टार पर हिंदी और इंग्लिश में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IMDb पर 8.1 रेटिंग! OTT पर मौजूद इस हॉरर फिल्म को न करें अकेले देखने की गलती

3. ठुकरा के मेरा प्यार

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार एक ऑनगोइंग रोमांटिक रिवेंज ड्रामा सीरीज है। हर शुक्रवार को सीरीज के नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं। सीरीज की कहानी कुलदीप और शानिवाक के प्यार और बदले की कहानी है।

ये भी पढ़ें: इन 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर को मिली हैं शानदार रेटिंग, एक-एक कहानी उड़ाएगी होश

4. द विस्पर मैन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: द विस्पर मैन एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। एक क्राइम राइटर जो अपनी को खो चुका है, उसका 8 साल का बेटा किडनैप हो जाता है। अपने बेटे के किडनैपर का पता लगाने के लिए वो अपने पिता के पास जाता है। उसके पिता और उसका रिश्ता सालों पहले खत्म हो चुका है, लेकिन वो अपने बेटे के लिए अपने डिटेक्टिव पिता की मदद लेता है।

5. माउसट्रैप

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: माउसट्रैप एक कोरियन साइकोलॉजिकल क्राइम सीरीज है। एक लेखक जो हमेशा अकेला रहता है, वो एक दिन अपनी पहचान खो देता है। अपनी पहचान वापस पाने के लिए वो एक लोन शार्क की मदद लेता है।

6. ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक स्पैनिश रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। कोको और मारिन, दो बेस्ट फ्रेंड्स अपनी पूरी दोस्तों की गैंग के साथ ट्रिप पर निकलते हैं। इस ट्रिप पर इन दोस्तों के बीच ऐसे राज खुलते हैं कि सबका जीवन ही बदल जाता है।

ये भी पढ़ें: 7.8 रेटिंग वाली इस फिल्म में सस्पेंस ही सस्पेंस, सच्ची घटना पर है आधारित

7. द ग्रेवयार्ड (सीजन 3)

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक टर्किश क्राइम सीरीज है। एक महिला को एक डिब्बा मिलता है। ये डिब्बा खुलते ही खौफनाक क्राइम का खुलासा होता है। इसके बाद चीफ इंस्पेक्टर और उनकी पूरी टीम मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एक साथ आती है।

8. द सीक्रेट वुमेन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: याददाशत खो चुकी एक महिला को पता चलता है कि उसका एक परिवार है, शिपिंग का कारोबार है। वो अपनी करेंट लाइफ को छोड़कर अपने पास्ट के बारे में पता करने के लिए वापस जाती है।

9. अनबे डायना

OTT: सोनी लिव

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग कल्चर से आनेवाले दो प्यार करने वाले लोगों की कहानी है।

10. ASI बबीता सिंह रिपोर्टिंग

OTT: प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 28 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। एक पुलिस अधिकारी पहली बार अपने ससुराल जाती है, वहां वो अपनी शादी में छिपे झूठ और एक मर्डर केस की जांच में फंस जाती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज24 से 30 अगस्त के बीच रिलीज होंगी 10 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 5