21 से 27 सितंबर के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगी 13 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 9

लाइव हिन्दुस्तान
share

OTT Release This Week:  ये हफ्ता शानदार रहने वाला है। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 13 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। 

OTT This week release
ओटीटी पर इस हफ्ते क्या-क्या होगा रिलीज

ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता शानदार रहने वाला है। 21 से 27 सितंबर (सोमवार से रविवार) के बीच नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार पर एक दो नहीं नहीं बल्कि 13 सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इस लिस्ट में एक्शन, सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रियलिटी शोज शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

1.शक: ट्रस्ट नो वन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: शक एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। सीरीज में परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट,ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान और सुमीत व्यास जैसे कलाकार नजर आएंगे। सीरीज की कहानी एक ऐसी मां है जो अपने बच्चे को ढूंढती है जो 9 साल पहले किडनैप हो जाता है। इस मिशन पर उसके सामने ये सवाल खड़ा हो जाता है कि वो किस पर भरोसा करे, किस पर नहीं।

2. द ग्रेट इंडिया कपिल शो (नया सीजन)

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 26 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: द ग्रेट इंडिया कपिल शो एक रियलिटी कॉमेडी शो है। कपिल शर्मा के इस शो में जाने-माने चेहरे मेहमान बनकर आते हैं। नवजोत सिंह सिद्धु और अर्चना पूरन सिंह भी इस शो का हिस्सा हैं।

3. निमेश पटेल: बाय द डिप

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 22 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: निमेश पटेल एक भारतीय-अमेरिकी कॉमेडियन और राइटर हैं। इस कॉमेडी स्पेशल में निमेश पटेल फैमिली व्हाट्सएप के मैसेज, अस्पतालों के बिल और बच्चों की किताबों पर अपने अंदाज में बात करेंगे।

4. यूनाबॉम्बर

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 25 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह एक अमेरिकी क्राइम-ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज है। सीरीज मुख्य रूप से कुख्यात आतंकवादी टेड काजिन्स्की, जिसे यूनाबॉम्बर कहा जाता था, को पकड़ने की FBI की के मिशन को दिखाती है।

5. द फाइनल प्रॉब्लम

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 25 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक स्पैनिश मिस्ट्री थ्रिलर मिनी-सीरीज है। सीरीज की कहानी 1959 की पृष्ठभूमि में सेट की गई है। सीरीज की कहानी ऐसे 13 लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो तूफान की वजह से एक होटल में फंस जाते हैं। सीरीज की कहानी तब ट्विस्ट लेती है जब इस होटल में एक मौत हो जाती है।

6. हैबियस कॉरपस

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 23 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक ब्राजीलियन लीगल ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसी कानूनी कानून की प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है अपने छात्रों के साथ एक टीम बनाती है और एक दोषी व्यक्ति के मामले की समीक्षा करती और उसे बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती है। इस दौरान उसे पता चलता है कि उसका एक छात्र उसके पास्ट से जुड़ा है।

7. द गॉडफादर, कोडा: द डेथ ऑफ माइकल कोरलिओन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 25 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फिल्म साल 1990 में आई फिल्म द गॉडफादर पार्ट 3 का एडिटेड वर्जन है। फिल्म को फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने डायरेक्ट किया है।

8. डिल्यूजन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी एक प्राइमरी स्कूल की टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके जीवन में तब तूफान आ जाता है जब उसके पिता एक मर्डर में शक के घेरे में आ जाते हैं।

9. माई सैड डेड

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसी डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो मरे हुए लोगों को देख सकती है। उसकी इस शक्ति की वजह से सीरीज में हैरान करने वाले ट्विस्ट आते हैं।

10. जंगल टेल्स विद मोगली

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 26 सितंबर (शनिवार)

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक बच्चों की सीरीज है जिसमें मोगली की कहानी दिखाई गई है। हर शनिवार को सीरीज के नए एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते हैं। सीरीज का स्ट्रीम 12 सितंबर से शुरू हुआ है।

11. हुंकार

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 25 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी एक 17 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक पावरफुल नेता पर रेप का आरोप लगाती है।

12. मैंगो पच्चा

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 25 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक कन्नड़ भाषा की क्राइम एक्शन फिल्म है। विवेका ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक साधारण सीडी बेचने वाले के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे गंदी राजनीति और अपराध के एक छिपे हुए साम्राज्य का वारिस बनना पड़ता है।

13. फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा

OTT: सोनी लिव

रिलीज डेट: 26 और 27 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक गेमिंग शो है जिसे क्रिकेटर रोहित शर्मा होस्ट कर रहे हैं। हर शनिवार और रविवार को शो के नए एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज21-27 सितंबर के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगी 13 फिल्में-सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 9