
ये हैं 2025 की 10 सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली हिंदी सीरीज, 7वें पर बैड्स ऑफ बॉलीवुड
2025 की 10 सबसे ज्यादा रेटिंग वाली आईएमडीबी सीरीज के नाम हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में कॉमेडी से लेकर थ्रिलर सीरीज के नाम शामिल हैं। लिस्ट में आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड का नाम भी शामिल है।
साल 2025 में कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। हम आपको इस साल रिलीज हुई 10 सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाली हिंदी वेब सीरीज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड भी शामिल है। आईएमडीबी की इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत का नाम है। पंचायत का इस साल नया सीजन रिलीज हुआ था। इस सीरीजी की आईएमडीबी रेटिंग 9 है।
पंचायत: चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा की वेब सीरीज पंचायत के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। सीरीज का चौथा सीजन इसी साल रिलीज हुआ था। यह एक पॉलिटकल ड्रामा, कॉमेडी सीरीज है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। आईएमडीबी की मानें तो इस सीरीज को कुछ 68 अवॉर्ड्स मिले हैं।
द फैमिली मैन: लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्पाई एक्शन ड्रामा सीरीद द फैमिली मैन है। इस साल सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हुआ है। इस सीरीज को कृष्णा डीके और राज निदिमोरु ने बनाया है। सीरीज में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि और शारिब हाशमी जैसे कलाकार नजर आए हैं। आईएमडीबी की मानें तो इस सीरीज को कुल 66 अवॉर्ड्स मिले हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
स्पेशल ऑप्स: लिस्ट में तीसरे नंबर पर नीरज पांडे की स्पाई एक्शन सीरीज स्पेशल ऑफ्स है। इस साल सीरीज का सीजन 2 रिलीज हुआ है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। सीरीज में केके मेनन और करण टक्कर जैसे कलाकार नजर आए हैं।सीरीज ने कुल 4 अवॉर्ड्स जीते हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

पाताल लोक: लिस्ट में चौथे नंबर पर क्राइम ड्रामा थ्रिलर पाताल लोक है। इस सीरीज का दूसरा सीजन इस साल रिलीज हुआ है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इस सीरीज को सुदीप शर्मा ने बनाया है। सीरीज को 22 अवॉर्ड्स मिले हैं। इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
द हंट: द राजीव गांधी एसासिनेशन केस: लिस्ट में 5वें नंबर पर सोनी लिव की वेब सीरीज द हंट: द राजीव गांधी एसासिनेशन केस है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। सीरीज में अमित सियाल, गिरीश शर्मा और सौरभ दुबे जैसे कलाकार नजर आए हैं।
क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर: लिस्ट में छठे नंबर पर पकंज त्रिपाठी की सीरीज क्रिमिनल जस्टिस: अ फैमिली मैटर है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। इस सीरीज में जीशान अयूब और सुरवीन चावला नजर आई हैं। यह एक लीगल ड्रामा सीरीज है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड: लिस्ट में 7वें नंबर पर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज है। इस सीरीज से आर्यन खान ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया। सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
द वॉकिंग ऑफ ए नेशन: लिस्ट में 8वें नंबर पर द वॉकिंग ऑफ ए नेशन है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा थ्रिलर सीरीज है। सीरीज में तारुक रैना नजर आए हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।
खाकी: द बंगाल चैप्टर: खाकी: खाकी द बंगाल चैप्टर लिस्ट में 9वें नंबर पर है। यह सीरीज नीरज पांडे ने बनाई है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। खाकी: खाकी द बंगाल चैप्टर की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।
दुपहिया: लिस्ट में 10वें नंबर पर अमेजन प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज दुपहिया है। इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। यह एक कॉमेडी वेब सीरीज है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




