20 से 26 जुलाई के बीच रिलीज हो रहीं 14 फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स पर आएंगी 10

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Upcoming OTT Release: 20 से 26 जुलाई के बीच ओटीटी पर 14 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज की हम आपको लिस्ट बता रहे हैं। आइए जानते हैं कब क्या हो रहा है रिलीज। 

OTT Upcoming Release
अपकमिंग रिलीज

20 से 26 जुलाई के बीच ओटीटी पर शानदार फिल्में सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में क्राइम से लेकर कॉमेडी कंटेंट मौजूद है। ओटीटी लवर्स का ये हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। इस हफ्ते में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जियो हॉटस्टार पर कुल मिलाकर 14 सीरीज और फिल्में आ रही हैं। आइए जानते हैं कब हो रही कौन सी रिलीज?

1. पल्लीचट्टंबी

OTT: सोनी लिव

रिलीज डेट: 24 जुलाई

जॉनर: पीरियड एक्शन ड्रामा

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह मलयालम फिल्म है जो सोनी लिव पर हिंदी में भी रिलीज होगी। फिल्म 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। फिल्म की कहानी पोथन क्रिस्टोफर (टोविनो थॉमस) के इर्द-गिर्द घूमती है। पोथन को चर्च समुदाय की रक्षा के लिए नियुक्त किया जाता है। पोथन एक दबंग व्यक्ति है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पोथन को एक कम्युनिस्ट थिएटर कलाकार से प्यार हो जाता है।

2.वॉन्डरिंग सोमबारैस

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 20 जुलाई

जॉनर: ट्रेवल डॉक्यूमेंट्री

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये डॉक्यूमेंट्री शशांक नवाने और संतोष विजय कुमार की 11,000 किलोमीटर की मोटरसाइकिल यात्रा को दिखाती है। इन बाइकर्स ने एनफील्ड मोटरसाइकिल पर तीन देशों का सफर तय किया है।

3. स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 24 जुलाई

जॉनर: साइंस फिक्शन कॉमेडी सीरीज

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये सीरीज द बिग बैंग थ्योरी फ्रैंचाइजी की दूसरी स्पिनऑफ सीरीज है। बिग बैंग थ्योरी के स्टूअर्ट इस सीरीज में वापस आए हैं। वो यूनिवर्स को बचाने की कोशिश में लगते हैं, लेकिन उनके हाथ लगती है नाकामी।

4. द बीयर सीजन 5

OTT: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 24 जुलाई

जॉनर: अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा सीरीज

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह द बीयर का फाइनल सीजन है। इस सीजन में कार्मी बर्जैटो के किरदार में जेरेमी एलन व्हाइट ने वापसी की है। कार्मी न्यूयॉर्क शहर के अवॉर्ड विनिंग शेफ होते हैं। आप देखेंगे कि अपने भाई की सैंडविच की दुकान को चलाने के लिए कार्मी शिकागो लौटेंगे।

5. लॉकअप

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: शुक्रवार को छोड़कर हर दिन

जॉनर: रियलिटी शो

फिल्म/सीरीज के बारे में: लॉकअप हाल ही में शुरू हुआ एक हिंदी रियलिटी शो है। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के कुछ पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं। शो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

6. मुसाफिर कैफे

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 जुलाई

जॉनर: रोमांटिक सीरीज

फिल्म/सीरीज के बारे में: विक्रांत मैसी की मुसाफिर कैफे इसी नाम कि किताब पर आधारित सीरीज है। चंदर सुधा के साथ एक बहुत खूबसूरत कनेक्शन फील करता है, लेकिन बाद में वो पहाडों में जाकर अपनी जीवन जीने लगता है। वहां, उसकी मुलाकात होती है प्रीति से। प्रीति और चंदर की कहानी आगे बढ़ रही होती है, लेकिन कुछ पुरानी यादें दस्तक देती हैं।

7. 72 आवर्स

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 जुलाई

जॉनर: स्लैपस्टिक डार्क कॉमेडी

फिल्म/सीरीज के बारे में: अपना करियर बचाने के लिए एक 40 साल का ऐड एक्जिक्यूटिव मियामी में बैचलर पार्टी के लिए कुछ लोगों को ग्रुप ज्वाइन करता है। वो सब लोग अपने 20s में हैं। ये कहानी उस पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती है।

8. एलीट फोर्स

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 22 जुलाई

जॉनर: एक्शन एडवेंटर फ्रेंच सीरीज

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक हाई रैंकिंग अधिकारी की फोर्स पर अटैक हो जाता है। इस अटैक के बाद वो फील्ड छोड़ने ही जा रहा होता है कि तभी उसके सामने उसका पास्ट खड़ा हो जाता है।

9. एलाइज: शैडोज ऑफ अ वूमेन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 22 जुलाई

जॉनर: क्राइम साइकोलॉजिक्ल फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। एक एक्स एस्कॉर्ट को पता चलता है कि उसके अमीर पति का अफेयर चल रहा है। ये धोखा उसकी शादीशुदा जीवन में जहर घोल देता है। एक्स एस्कॉर्ट इस धोखे से डील करने की कोशिश करती है।

10. माय डॉटर्स फादर

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 22 जुलाई

जॉनर: इमोशनल मैक्सिक्न ड्रामा

फिल्म/सीरीज के बारे में: अपनी बेटी की जान बचाने के लिए एक डॉक्टर किडनी डोनर की तलाश में लग जाता है। उस दौरान उसे एक सीक्रेट अफेयर और डीएनए टेस्ट दो परिवारों के जीवन में तबाही लेकर आता है।

11. लव इन स्लो मोशन

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 23 जुलाई

जॉनर: इमोशनल रोमांटिक फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: जब दो बेस्ट फ्रेंड्स में से एक की इंगेजमेंट हो जाती है, तब दूसरे को एहसास होता है कि सच्चा प्यार शायद फ्रेंड जोन में ही छिपा था।

12. लैडर 49

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 20 जुलाई

जॉनर: एक्शन एडवेंटर फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक फैक्ट्री में लगी खौफनाक आग में एक फायरफाइटर फंस जाता है। उसके सामने उसके परिवार, करियर और शादी की यादें खड़ी हैं। उसके दिल में अब भी आशा है कि शायद वो वहां से बचाकर निकाला जा सके।

13. द देट कलेक्टर

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 23 जुलाई

जॉनर: थाई एक्शन क्राइम फिल्म

फिल्म/सीरीज के बारे में: एक एक्स देट कलेक्टर अपनी पास्ट की गलतियों और एक कभी न ठीक होने वाली बीमारी की वजह से काफी परेशान है। वो फिर एक बार अंडरवर्ल्ड में कदम रखता है और एक खतरनाक ऑर्गेनाइजेशन के पीड़ितों को बचाता है।

14. अ टॉक्सिक लव स्टोरी

OTT: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 22 जुलाई

जॉनर: क्राइम डॉक्यूमेंट्री

फिल्म/सीरीज के बारे में: 2016 में कैलिफोर्निया में एक अजीब स्टॉकिंग स्कैंडल सामने आया था। ये डॉक्यूमेंट्री उसी के बारे में हैं। एक नए शादीशुदा US मार्शल और उनकी पत्नी को एक अनजान अकाउंट से हिंसक धमकियों वाला मेल आता है। पुलिस को इस बात का शक मार्शल की एक्स गर्लफ्रेंड पर होता है। वो गिरफ्तार पर ही हो जाती है, लेकिन जो सच सामने आता है वो हर किसी के होश उड़ा देता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।