New Releases: 20 मई के दिन ओटीटी पर आपके लिए रिलीज हुईं 5 फिल्में और सीरीज, यहां देखिए लिस्ट
OTT Release: बुधवार के दिन ओटीटी पर 5 फिल्में, रिएलिटी शो और सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आप अपना मूड फ्रेश करना चाहते हैं तो ये फ्रेश कंटेंट देख सकते हैं।

OTT Releases Today (20 May 2026): आज का दिन ओटीटी लवर्स के लिए बेहद धमाकेदार होने वाला है। आज यानी 20 मई 2026 को नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक, कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आप सस्पेंस और एक्शन के शौकीन हैं, तो 'जैक रायन' का नया सीजन आपका इंतजार कर रहा है, वहीं रिएलिटी ड्रामा पसंद करने वालों के लिए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नया शो 'देसी ब्लिंग' डिजिटल स्क्रीन पर दस्तक दे चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं, साउथ सिनेमा से लेकर हॉलीवुड की डार्क कॉमेडी तक, आज आपके एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है।
1. देसी ब्लिंग (Desi Bling)
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
किस भाषा में आएगा ये ड्रामा?: हिंदी और अंग्रेजी
जॉनर: रिएलिटी ड्रामा
कहानी: इस शो में टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में दुबई के एलीट क्लास की लग्जरी लाइफस्टाइल, चकाचौंध से भरी पार्टियों और उनके बीच की पर्सनल राइवलरी को करीब से दिखाया गया है।
यहां देखिए ट्रेलर
2. मैरिड टू द गेम सीजन 2 (Married To The Game Season 2)
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
किस भाषा में आएगी ये सीरीज?: अंग्रेजी
जॉनर: रिएलिटी शो
कहानी: ये पॉपुलर रिएलिटी शो अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इसमें प्रीमियर लीग के मशहूर फुटबॉलर्स की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स की जिंदगी को बेहद करीब से दिखाया जाता है। शो में ग्लैमर के पीछे छिपे उनके आपसी रिश्तों, फेम और बैकस्टेज के दबाव को बखूबी दर्शाया गया है।
यहां देखिए ट्रेलर
3. सती लीलावती (Sathi Leelavathi)
ओटीटी: सन नेक्स्ट (Sun NXT)
किस भाषा में आएगी ये फिल्म?: तेलुगू और तमिल
जॉनर: रोमांटिक-कॉमेडी
कहानी: वरुण तेज से शादी के बाद लावण्य त्रिपाठी कोनिडेला की ये पहली रिलीज है। बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है। फिल्म में मलयालम एक्टर देव मोहन लीड रोल में हैं।
इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि लीला नाम की एक फिल्ममेकर और उसके बचपन के दोस्त राम सेतु की शादी हो जाती है। उनकी शादीशुदा जिंदगी में तब मुश्किलें आती हैं जब लीला के बिजी शेड्यूल की वजह से सेतु को लगता है कि लीला उसे नजरअंदाज कर रही है। हालात तब और भी ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं जब सेतु अचानक तलाक मांग लेता है और उसे शक होने लगता है कि लीला की जिंदगी में कोई और भी है।
यहां देखिए ट्रेलर
4. जैक रायन – घोस्ट वॉर (Jack Ryan – Ghost War)
ओटीटी: प्राइम वीडियो
किस भाषा में आई है ये सीरीज?: अंग्रेजी और हिंदी
जॉनर: स्पाई थ्रिलर और एक्शन
कहानी: टॉम क्लैंसी की दुनिया से सीआईए ऑपरेटिव जैक रायन (जॉन क्रैसिंस्की) एक बार फिर बड़े धमाकों, गहरे कूटनीतिक षड्यंत्रों और एक हाई-स्टेक ग्लोबल मिशन के साथ वापस लौट रहे हैं। इस सीजन में उनके साथ माइकल केली, वेंडेल पियर्स और सिएना मिलर भी लीड रोल में हैं। ये सीरीज सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है।
यहां देखिए ट्रेलर
5. मैक्सिमम प्लेजर गारंटेड (Maximum Pleasure Guaranteed)
ओटीटी: एप्पल टीवी
किस भाषा में आ रही है ये सीरीज?: अंग्रेजी
जॉनर: डार्क कॉमेडी थ्रिलर
कहानी: ये कहानी एक तलाकशुदा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चे की कस्टडी के लिए अपने एक्स हस्बैंड के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है। मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब वह गलती से वेबकैम के जरिए एक किडनैपिंग देख लेती है। इसके बाद, किडनैपर्स उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं, जिससे कहानी में कई डार्क और कॉमिक मोड़ आते हैं।
यहां देखिए इसका ट्रेलर
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


