OTT Series: ऑफ कैम्पस जैसी ये 7 सीरीज OTT पर कर रहीं कमाल, प्राइम वीडियो पर हैं तीन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Weekend Watch: अगर आपको प्राइम वीडियो का ऑफ कैम्पस शो पसंद आया है, तो हम आपको 7 ऐसे ही और शोज के नाम बता रहे हैं जो आप इस वीकेंड पर देखना शुरू कर सकते हैं। 

Off Campus Like Series

प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक यंग एडल्ट रोमांटिक शो ऑफ कैम्पस रिलीज हुआ है। ये सीरीज दो ऐसे कपल की कहानी दिखाती है जो सबके सामने रिलेशनशिप में होने का नाटक करते हैं। नाटक करते-करते दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। ये सीरीज काफी वक्त से प्राइम वीडियो के टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। अगर आपको भी 8 IMDb रेटिंग वाली ऑफ कैम्पस सीरीज पसंद आई है तो हम आपको 7 ऑफ कैम्पस जैसी ही सीरीज ने नाम बता रहे हैं। इन 7 सीरीज को आप इस वीकेंड पर देखना शुरू कर सकते हैं।

  1. मैक्सटन हॉल- द वर्ल्ड बिटवीन अस (Maxton Hall – The World Between Us)

OTT: प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग: 7.5

सीरीज के बारे में: रूबी बेल को मैक्सटन हॉल से स्कॉलरशिप मिलती है। वो केवल अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाना चाहती है, लेकिन स्कूल के पहले ही दिन उसके सामने एक अमीर लड़के का ऐसा राज आ जाता है कि उसकी दुनिया में उथल-पुथल मच जाती है। वो अमीर लड़का रूबी को शांत कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ता है। ऐसे में दोनों के बीच जंग छिड़ जाती है। दोनों की ये जंग प्यार में बदल जाती है। इस सीरीज में आपको फुल ऑन कॉलेज ड्रामा, रोमांस और दोस्ती देखने को मिलेगी।

2. माई लाइफ विद वॉल्टर बॉयज (My Life with the Walter Boys)

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 6.8

सीरीज के बारे में: एक दुखद हादसे के बाद जैकी को अपना घर छोड़कर अपने गार्जियन के घर में रहकर एक नई जिंदगी शुरू करने को मजबूर होती है। 9 लड़कों के परिवार में अकेली लड़की जैकी की ये कहानी आपको यकीनन पसंद आएगी।

3. द समर आई टर्न्ड प्रिटी (The Summer I Turned Pretty)

OTT: प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग:7.2

सीरीज के बारे में: एक कहानी एक लव ट्रायंगल है। एक लड़की और दो भाइयों के बीच लव ट्रायंगल की कहानी है। ये कहानी है पहले प्यार, हार्टब्रेक और बहुत सारे ड्रामे की। इस सीरीज में कुल तीन सीजन हैं।

4. टेल मी लाइज (Tell Me Lies)

OTT: जियो हॉटस्टार

IMDb रेटिंग: 7.2

सीरीज के बारे में: लूसी और स्टेफेन के प्यार की कहानी उनकी और उनके आसपास रहने वालों की जिंदगी बदल जाती है। सीरीज में दोनों के 8 साल लंबे रिलेशनशिप के अप-डाउन्स और ड्रामे को दिखाया गया है।

5. हीटेड राइवलरी (Heated Rivalry)

OTT: प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग: 8.7

सीरीज के बारे में: यह एक कनाडाई स्पोर्ट्स रोमांटिक सीरीज हैं। दो अलग-अलग हॉकी टीम के लोगों के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन है, लेकिन चीजें तब बदलती हैं जब दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

6. एक्सो, किटी (XO, Kitty)

OTT: नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग: 6.6

सीरीज के बारे में: एक नई लव स्टोरी शुरू होती है जब एक टीन मैचमेकर लड़की अपने लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड से उस बोर्डिंग स्कूल में मिलती है जहां उसकी दिवंगत मां कभी गई थीं। इस सीरीज के कुल तीन सीजन आ चुके हैं।

7. द सेक्स लाइव्स ऑफ कॉलेज गर्लस (The Sex Lives of College Girls)

OTT: हॉटस्टार

IMDb रेटिंग: 7.7

सीरीज के बारे में: 18 साल की चार रूममेट्स की कहानी जो एक दूसरे के जीवन में होने वाली घटनाओं में हमेशा एक दूलरे के साथ रहती हैं। ये लड़कियां जितनी प्यारी हैं, उतनी ही ये लोगों इरिटेटिंग भी हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजऑफ कैम्पस जैसी ये 7 सीरीज OTT पर कर रहीं कमाल, प्राइम वीडियो पर हैं तीन