1968 में आई ये हॉलीवुड हॉरर फिल्म है मस्ट वॉच, जीता ऑस्कर, 8 है IMDb रेटिंग
Horror Film: अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको हम आज नेटफ्लिक्स की पर मौजूद एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने ऑस्कर जीता था। इस फिल्म को कुछ लोग शापित भी मानते हैं।

हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और अगर अब तक आपने 'रोजमैरीज बेबी' नहीं देखी है तो आपको इस फिल्म को तुरंत देखना चाहिए। इस फिल्म को हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और डरावनी हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है। कई लोग तो इस फिल्म को शापित भी मानते हैं क्योंकि इस फिल्म से जुड़े कई लोगों के जीवन में अजीब घटनाएं हुईं। ये फिल्म एक ऑस्कर विनिंग फिल्म है और साल 1968 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। रूथ गॉर्डन को इस फिल्म के लिए Best Supporting Actress का ऑस्कर मिला था।
अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर ने डायरेक्ट की थी फिल्म
हॉरर फिल्म 'रोजमैरीज बेबी' को पोलिश फ्रेंच फिल्ममेकर रोमन पोलांस्की ने डायरेक्ट किया है। रोमन पोलांस्की का आईएमडीबी पेज अगर आप चेक करेंगे तो पाएंगे उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक अवॉर्ड्स जीते हैं। इस फिल्म को इरा लेविन और पोलांस्की ने ही लिखा था।
कितनी है 'रोजमैरीज बेबी' की आईएमडीबी रेटिंग?
दरअसल, 'रोजमैरीज बेबी' इसी नाम की एक किताब पर आधारित फिल्म है। इरा लेविन ही उस किताब के ऑथर हैं। रोजमैरीज बेबी किताब को भले ही उतनी प्रशंसा नहीं मिली हो, लेकिन फिल्म हॉलीवुड में एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।
'रोजमैरीज बेबी' का प्लॉट?
‘रोजमैरीज बेबी’ के प्लॉट की बात करें तो ये कहानी एक कपल की है जो एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होते हैं। उस अपार्टमेंट में फिल्म की मेन लीड की एक दोस्त बनती है, लेकिन अचानक से एक दिन उस दोस्त की मौत हो जाती है। इसके बाद उस कपल के जीवन में उनके पड़ोसी की दखल बढ़ जाती है। रोजमैरी को कुछ तो अजीब लगता है, वो अपने पति से भी इस बारे में बात करती है, लेकिन उसका पति उसकी एक नहीं सुनता है। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है हैरान करने वाले राज खुलते जाते हैं। फिल्म में जो राज खुलते हैं वो यकीनन ही आपको डराने वाले हैं।
क्यों इस फिल्म को मानते हैं शापित?
Vanity Fair की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को कई लोग वहां शापित मानते हैं क्योंकि इस फिल्म से जुड़े कई लोगों के साथ अजीब घटनाएं हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के संगीतकार क्रिस्टोफ कोमेडा कोमा में चले गए थे और उनकी मौत हो गई थी। फिल्म में एक किरदार के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना होती है।
फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ क्या हुआ था?
इसके अलावा, फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक विलियम कैसल को लगातार हेट मेल मिल रहे थे, जिसके कारण उन्हें किडनी स्टोन की गंभीर बीमारी हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और कहा जाता है कि जब वो अस्पताल में भर्ती थे तब उन्हें बेहोशी की हालत में फिल्म के दृश्य दिखाई पड़ते थे। इसके बाद विलियम कभी कोई हिट फिल्म नहीं बना पाए।
डायरेक्टर की पत्नी की हो गई थी हत्या
इस फिल्म की रिलीज के एक साल बाद एक दुखद घटना हुई जिसे उस वक्त के लोग फिल्म से ही जोड़कर देखने लगे। उस समय डायरेक्टर रोमन पोलांस्की हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन टेट के साथ शादी के रिश्ते में थे। शेरोन अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं, लेकिन साल 1969 (अगस्त)में एक बुरी घटना हुई। डायरेक्टर की पत्नी टेट की हत्या हो गई।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


